लव राशिफल 9 जनवरी - तू तो हमदर्द है सुहाना हर दर्द है

punjabkesari.in Monday, Jan 09, 2023 - 05:03 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज साथी से किसी मनचाहे तोहफे की सौगात हासिल होगी। अपनी मस्त अदाओं और प्यारी मीठी बातों से साथी को लुभाने का प्रयास करें,  वह आप पर फिदा रहेंगे।
उपाय- चंदन का तिलक लगाएं।

वृष- आज लव लाइफ के लिए समय बहुत ही अनुकूल रहने वाला है। मनचाहा जीवनसाथी प्राप्त हो सकता है। खुशकिस्मत लोगों के दिल की हर मुराद पूरी होने का समय है।
उपाय- चांदी के गिलास में पानी पीएं।

मिथुन- आज लव लाइफ मिलेजुले परिणाम देने वाली साबित होगी। प्रैक्टिकल से ज्यादा इमोशनल रहेंगे। रिश्ते की बेहतरी चाहते हैं तो लड़ाई-झगड़े से बचें।
उपाय- सुबह-शाम घर के मंदिर में पूजा करें।

कर्क- आज आप साथी को समझने में गलती कर सकते हैं। लव लाइफ के लिए स्थितियां काफी कठिन हो सकती हैं। एक दूसरे के प्रति प्रेम और विश्वास के साथ आगे बढ़ें।
उपाय- तांबे के बर्तन में भोजन करें।

सिंह- आज साथी के किसी मजाक का बुरा लग सकता है। प्यार में कही गई छोटी सी बात को तूल देने की बजाय आपसी समझदारी से रिश्ते को मजबूत बनाने की कोशिश करें।
उपाय- धार्मिक स्थान पर दूध अथवा दूध से बने पदार्थों का दान करें।

कन्या- आज आपको ऐसा प्रतित होगा आप प्यार में हैं। म्युचुअल अंडरस्टैंडिंग के साथ रिश्ते को आगे बढ़ाया जा सकता है। अन्य की लव लाइफ मस्त रहेगी।
उपाय- गरीबों की मदद करें।

1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

तुला- आज आपके प्यार के लिए परीक्षा की घड़ी है। लव लाइफ में अजीब सी स्थिती बन जाएगी। कोई बड़ी सौगात मिल सकती है।
उपाय- सफेद कपड़े पहनें।

वृश्चिक- आज साथी किसी बात से नाराज हो सकते हैं, उन्हें मनाने की हर संभव कोशिश करें। अपने प्यार का अहसास जरूर करवाएं। रात तक सब नार्मल हो जाएगा।
उपाय- खीर खाएं और खिलाएं भी।

धनु- आज लव लाइफ के लिए समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। जिस वजह से टेंशन बढ़ेगी और एक दबाव की स्थिति बनेगी। क्रोध में गलत फैसला करने से बचें।
उपाय-
गरीबों को दूध पिलाएं।

मकर- आज लव लाइफ को लेकर थोड़ी परेशानी बनी रहेगी। ऐसे में एक दूसरे को लेकर कुछ भी गलत बोलने या बहस करने से बचें। कल तक सब नार्मल हो जाएगा।
उपाय- मां लक्ष्मी के मंदिर जाएं।

कुंभ- आज का दिन लव लाइफ के लिए बेहतर नहीं बल्कि बेहतरीन रहने वाला है। प्यार के सागर में गोते लगाएंगे। कहीं लॉन्ग ड्राइव पर घूमने या केंडल लाइट डिनर पर जा सकते हैं।
उपाय- चांदी का आभूषण पहनें।

मीन- आज आपको आपसी तालमेल को सुधारने की अवश्यकता है। समझदारी का अभाव होने से रिश्ते में समस्याएं आने की संभावना है। एक दूसरे के प्रति अपने विश्वास को मजबूत बनाएंगे तो बेहतर रहेगा।
उपाय- चावल दान करें।

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News