लव राशिफल 12 दिसंबर- निकम्मा किया इस दिल ने

punjabkesari.in Monday, Dec 12, 2022 - 06:36 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज पार्टनर की कोई बात दिल की गहराईयों तक अपना असर दिखाएगी। बहुत अच्छी फिलिंग पैदा होगी। दोनों का मूड बहुत ज्यादा रोमांटिक रहेगा और लव लाइफ को खूब एंजॉय करेंगे।
उपाय- काली गाय की सेवा करें।

वृष- आज किसी कारण से मूड खराब रहेगा लेकिन साथी आपको इंप्रेस करने का कोई मौका नहीं चूकेंगे। उनका प्यार भरा व्यवहार देखकर खुद को आकर्षित होने से रोक नहीं पाएंगी।
उपाय- भगवान शिव की आरती करें।

मिथुन- आज साथी अपने फैशन और स्टाइल से आपको अट्रैक्ट करेंगे। उनकी ये क्वालिटी आपको उनके करीब लाएगी। लव लाइफ को लेकर मूड भी अच्छा रहेगा।
उपाय- भोलेनाथ को शक्कर का भोग लगाएं।

कर्क- आज साथी कुछ नाराज रह सकते हैं, आपको अपनी रोमांटिक लाइफ पर ध्यान देने की जरुरत है। खुद से पहले साथी की खुशियों और इच्छाओं पर विचार करें।
उपाय- गाय के माथे पर सिंदूर का तिलक लगाएं।

सिंह- लव लाइफ में चल रही नीरसता से बचने के लिए प्राइवेट पलों के दौरान स्वयं को शांत रखें और साथी को स्पेशल फील कराएं। हेल्दी सेक्स लाइफ सारी दूरियां खत्म कर देगी।
उपाय- पार्थिव शिवलिंग का तेल से अभिषेक करें।

कन्या- आज रुठे पार्टनर को रोमांटिक बनाने के लिए खास यत्न करने होंगे, तभी लव लाइफ का मनचाहा आनंद ले पाएंगे। प्रपोज करने के लिए समय उत्तम नहीं है, इंतजार करें।
उपाय- मीठी रोटी बनाकर खाएं।

तुला- आज पार्टनर पास और करीब तो रहेंगे लेकिन लव लाइफ का आनंद नहीं ले पाएंगे। रोमांस करने का कोई भी तरीका उन पर अपना जादू चला नहीं पाएगा।
उपाय- मीठी रोटी बनाकर उस पर तेल लगाकर काले कुत्ते को खिलाएं।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

वृश्चिक- आज साथी से कोई बड़ा सरप्राइज मिल सकता है। जिस से दोनों की खुशियां बढ़ेंगी और रिश्ता मजबूत होगा। शादी के लिए मनचाहा प्रस्ताव आएगा। सिंग्ल से डबल होने का पूरा चांस है।
उपाय- शनि स्तोत्र का पाठ करें।

धनु- सेक्स लाइफ को लेकर चल रही समस्याएं आज शांत होंगी। मौजूदा समय में अपने रिश्ते को खुशहाल और मजबूत बनाने के बारे में सोचने का जरुरत है। एक-दूसरे के नजरिए का सम्मान करें।
उपाय- भगवान शिव का तिलाभिषेक करें।

मकर- आज किसी कारणवश पार्टनर से दूरी बनी रहेगी। फोन पर प्यार भरी बातें होंगी और वो आपकी ढेर सारी तारिफ करेंगे। जिसे सुनकर बहुत ज्यादा रोमांटिक फीलिंग पैदा होगी।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।

कुंभ- आज इंटिमेट रिलेशन में चल रहे हर भ्रम से बाहर निकलेंगे। इमोशनल और फिजिकल रिश्ता दोनों स्वस्थ रहेंगे। सेक्स की किताबों और ब्लू फिल्मों से दूरी बनाकर रखें।
उपाय- काले घोड़े को गुड़ खिलाएं।

मीन- आज लव लाइफ में किसी बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है, घबराएं नहीं। किसी सेक्स स्पेशलिस्ट से सलाह लें। घर के घरेलु उपाय अथवा नीम-हकीम बनने से बचें।
उपाय- बंदरों को भुने हुए काले चने खिलाएं।

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News