लव राशिफल 7 दिसंबर- लबों से छू लूं, सांसों में सांस जगा जाऊं

Monday, Dec 07, 2020 - 06:49 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज पार्टनर को खुश करने के लिए सरप्राइज रोमांटिक डेट पर जाएंगे। एकांत में एक-दूसरे के साथ लंबा समय व्यतित होगा। अपने दिल की बातें और फीलिंग्स शेयर करेंगे।
उपाय- दो रंग वाले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

वृष- आज साथी के रोमांस करने का तरीका कुछ हटकर रहेगा। जिससे तन और मन को बहुत ज्यादा सुकून मिलेगा। अपने दिल की बात कहने या प्रपोज करने के लिए दिन उत्तम है।
उपाय- उड़द के पकौड़े कुत्ते को खिलाएं।

मिथुन- आज आपकी किसी बात से साथी बहुत ज्यादा इंप्रेस होंगे। उन्हें महसूस होगा कि आज भी आप उनसे उतना ही प्यार करते हैं जितना कि पहले करते थे। सभी गलतफहमीयां खत्म होंगी।
उपाय- बाबा भैरव नाथ के मंदिर जाएं।

कर्क- आज लंबे समय के बाद पहले जैसी प्यार की फीलिंग्स का एहसास होगा। इन्हें हमेशा के लिए जिंदा रखना चाहते हैं तो व्यवहार में सकारात्मकता लाएं। तभी लव लाइफ में मनचाहा सुख मिलेगा।
उपाय- भारव बाबा को जलेबी का भोग लगाएं।

सिंह- आज साथी को आप पर बेइंतहा प्यार आने वाला है। लव लाइफ को लंबे समय तक एंजॉय करेंगे। जो लोग प्रपोज करने या घर पर शादी की बात करना चाह रहे हैं, उनके लिए दिन शुभ है।
उपाय- बाबा भैरव नाथ के मंदिर में तेल का दीपक जलाएं।

कन्या- आज पार्टनर को आपकी सलाह काफी अच्छी लगेगी, उन्हें बड़ा फायदा होगा। वे आपसे बहुत ज्यादा खुश हो जाएंगे। कोई बड़ा तोहफा मिलेगा या मनभावन जगह पर जाने का मौका मिलेगा।
उपाय-  बाबा भैरव नाथ को नारियल भेंट करें।

तुला- अपने प्यार को मजबूत बनाने और नाराज पार्टनर को मनाने के लिए आज सरप्राइज रोमांटिक डेट पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। दूरियां मिटेंगी और लव लाइफ को एंजॉय करेंगे।
उपाय- बाबा भैरव नाथ को सिंदूर का तिलक लगाएं।

वृश्चिक- आज पार्टनर ढेर सारे प्यार के नामों से बुलाएंगे, जो तन और मन में प्यार भरी सिरहन पैदा करेंगे और दोनों के बीच में प्यार की फीलिंग पैदा होगी। लव लाइफ को दिल भर कर एंजॉय करेंगे।
उपाय-  भैरव मं‍दिर में गुलाब की अगरबत्ती जलाएं।

धनु- आज लव लाइफ में नीरसता बनी रहेगी। रिश्ते में रोमांस की कमी रहेगी। साथी के आगे अपने प्यार की फीलिंग्स को एक्सप्रेस करने में परहेज न करें। उन्हें बताएं आप उनसे कितना प्यार करते हैं।
उपाय- कड़वे तेल में बने पापड़ या पकौड़े गरीबों को बांटें।

मकर- आज सारा दिन भागदौड़ और व्यस्तता लगी रहेगी। लव लाइफ के लिए टाइम ही नहीं मिलेगा। यहां तक की पार्टनर के साथ कोई रोमांटिक बात भी नहीं हो पाएगी।
उपाय- कुत्ते को गुड़ खिलाएं।

कुंभ- आज डेट पर जाएंगे। लव लाइफ का आनंद बढ़ाने के लिए न केवल साथी रोमांस करेंगे बल्कि अपने प्यार की फीलिंग्स को कुछ अलग अंदाज में एक्सप्रेस भी करेंगे।
उपाय- बाबा भैरव नाथ की पूजा करें।

मीन- लंबे समय तक रिश्ते में प्यार, मोहब्बत और रोमांस बनाए रखने के लिए आपस में चर्चा करेंगे। भविष्य को लेकर कोई बड़ा फैसला भी करेंगे। जो दोनों को बहुत सारी खुशियां देगा।
उपाय- बाबा भैरव नाथ को पुए अर्पित करें।

 

Niyati Bhandari

Advertising