लव राशिफल 4 दिसंबर- तेरी चाहत ने निखारा है इस कदर मुझको ...

Friday, Dec 04, 2020 - 06:27 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ 

मेष- आज साथी के साथ मधुर संबंध बनेंगे। सारा दिन सुख-शांति से भरा रहेगा। कोई खुशखबरी मिलेगी। अपने भविष्य को लेकर कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं। 
उपाय- मंदिर में लाल वस्त्र उपहार स्वरूप दें।

वृष- आज लव लाइफ तो सामान्य रहेगी लेकिन पार्टनर का प्यार भरा साथ सारा दिन बना रहेगा। जो तन और मन को शांति देगा। अच्छी-अच्छी बातें होंगी। जो बहुत खुशी देंगी।
उपाय- अपनी गोपनियता बनाए रखें।

मिथुन- आज रिश्ते में आई नकारात्मकता दूर होगी और दोनों का रिश्ता काफी मजबूत होता नज़र आ रहा है। बेडरूम में सकारात्मक ऊर्जा का फ्लो अच्छा रहेगा। जो दोनों को करीब लाएगा।
उपाय- बेड के नीचे किसी भी तरह का सामान न रखें।

कर्क- आज एक्स दोनों के बीच दूरियां लाने का काम करेगा लेकिन उसे जल्दी एहसास होगा की अब आपको उसके सहारे की जरुरत नहीं है। प्यार से भरपूर लव लाइफ को एंजॉय करेंगे।
उपाय- गुस्से पर नियंत्रण रखें।

सिंह- आज आपकी खुशहाल लव लाइफ में कोई करीबी नकारात्मक रस घोलने का काम करेगा। संभल कर रहें। यदि अपने प्यार पर विश्वास रखते हैं तो किसी की बातों में न आएं।
उपाय- डबल गद्दे का इस्तेमाल करें।

कन्या- आज सारा दिन छोटी-छोटी बात पर साथी से तकरार होती रहेगी। संबंधों में तनाव पैदा होगा और खुशियां आपसे कोसों दूर रहेंगी। धैर्य और संयम बना कर रखें।
उपाय- बेडरूम को सुंदर सा सजाएं।

तुला- आज संभल कर रहें, आपकी लव लाइफ को किसी की बुरी नज़र लग सकती है। सकारात्मक ऊर्जा उत्सर्जित करके रखें। दिन और रात सतर्क रहने की जरुरत है।
उपाय- इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स को अपने बेडरूम में न रखें।

वृश्चिक- आज अपनी लव लाइफ को लेकर आशान्वित रहेंगे। पार्टनर के साथ मिलकर कुछ योजनाएं बनाएंगे। कुछ जातक अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का विचार करेंगे।
उपाय- वाणी पर नियंत्रण रखें।

धनु- आज लव लाइफ जरूर सुख देगी लेकिन घरेलु या वर्कप्लेस की परेशानियां बनी रहेंगी। साथी का साथ मरहम का काम करेगा। रात तक हालात सामान्य हो जाएंगे।
उपाय- पूंजी निवेश करने से बचें।

मकर- लव लाइफ के लिए आज का दिन रोमांटिक रहने वाला है। कहीं एकांत में समय व्यतित करेंगे। पार्टनर के साथ बहुत सारी प्यार भरी बातें होंगी, जिससे दिल खुश हो जाएगा।
उपाय- समय का सदुपयोग करें।

कुंभ- लव लाइफ में चरम सुख का अनुभव होगा। गलत तरीकों को अपनाने से साथी की सेहत बिगड़ सकती है। किसी भी तकनीक का इस्तेमाल सावधानी से करें।
उपाय- सफेद वस्त्र दान करें।

मीन- लव लाइफ में खुशी भरे पल आएंगे। पार्टनर के साथ खट्टी-मीठी बहुत सारी बातें करने का मौका मिलेगा। लंबे समय से जो हसरतें अधूरी थी, वो भी आज पूरी होंगी।
उपाय- खान-पान पर नियंत्रण रखें।

 

 

Niyati Bhandari

Advertising