लव राशिफल 20 नवंबर- तेरी मोहब्बत पर जान निसार

Friday, Nov 20, 2020 - 05:22 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज इस राशि के जातको को रिलैक्स रहने की ज़रूरत है। लव लाइफ में अधिक रुची लेना हेल्थ रिलेटिड समस्याएं पैदा कर सकता है। साथी से थोड़ी दूरी रखना ही बेहतर होगा।
उपाय- अपने बैडरुम में प्रेमी पक्षी जोड़े की तस्वीर लगाएं।

वृष- आज एकांत में कहीं बाहर जाने का मौका मिलेगा। लव लाइफ बहुत हसीन रहने वाली है। इसे आप दोनों पूरी जिंदगी नहीं भूलेंगे। पार्टनर से कोई सरप्राइज भी मिल सकता है।
उपाय-  महालक्ष्मी मंदिर जाएं।

मिथुन- आज पुराने लवर से मिलना होगा। उनको देखकर मन हिचकोले खाएगा, तन-मन में कई भावनाएं आएंगी। पुरानी यादें बहुत दर्द देंगी। अन्य की लव लाइफ सामान्य रहेगी।
उपाय-  मां लक्ष्मी को नमन करें।

कर्क- आज साथी के साथ नई जगह और नए लोगों के बीच जाने का मौका मिलेगा। पार्टनर के साथ खूबसूरत पल व्यतित करेंगे, ये ट्रिप यादगार रहेगा। सारा दिन खुशनुमा रहेगा।
उपाय- काली चींटियों को शक्कर डालें।

सिंह- आज साथी को खुश करने के चक्कर में खुद पर परफेक्ट सेक्सुअल रिलेशन का दबाव न बनाएं। जैसे हैं वैसे रहें। पार्टनर के दिल में प्रेम बनाए रखने के लिए कुछ भी बनावटी न करें।
उपाय- पीपल को जल दें।

कन्या- आज लव लाइफ में असहजता का अनुभव करेंगे। संबंध बनें या न बनें, फिर भी दोनों एक-दूसरे के साथ बहुत खुश रहेंगे। प्यार भरी बातें करेंगे और घुमने भी जा सकते हैं।
उपाय- माता लक्ष्मी को मखाने की खीर का भोग लगाएं।

तुला- आज साथी किसी बात को लेकर परेशान रह सकते हैं। उनमें आत्मविश्वास जगाने की जरुरत होगी। लव लाइफ को एंजॉय नहीं कर पाएंगे। उन्हें प्यार से छू लें, वो ख़ुद निहाल हो जाएंगे।
उपाय- मीठा दही दान करें।

वृश्चिक- आज साथी बहुत रोमांटिक रहने वाले हैं। उनके साथ अच्छी तरह रेस्पॉन्ड करेंगे तो लव लाइफ के साथ-साथ रिश्ते में भी मजबूती आएगी। लव बॉड स्ट्रांग होगा।
उपाय- महालक्ष्मी मंदिर में कमल का फूल चढ़ाएं।

धनु- आज लव लाइफ को लेकर साथी से बहुत सारी शिकायतें रहेंगी। अगर आप रिलैक्स रहेंगे, तो बेहतर महसूस करेंगे। सही वक्त का इंतजार करें, साथी को नाराजगी जाहिर न होने दें।
उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।

मकर- आज सेक्सुअल रिलेशन के बारे में साथी से खुलकर बात करेंगे तो जो तन मन में उठल-पुथल मची है, वो शांत हो जाएगी। अन्य को अपनी लव लाइफ में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा।
उपाय- माता लक्ष्मी को बताशे चढ़ाएं।

कुंभ- आज न चाहते हुए भी मन उदास रहेगा। लव लाइफ में बिल्कुल भी रुची नहीं रहेगी। अपने साथ-साथ पार्टनर को भी निराश करेंगे। सारा दिन उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
उपाय- माता लक्ष्मी के मंदिर में शंख चढ़ाएं।

मीन- आज साथी का स्वभाव कुछ अलग ही नज़र आएगा। बॉलीवुड-हॉलिवुड फिल्मों जैसी लव लाइफ की कल्पना करेंगे और उसे ट्राइ करने की भी कोशिश करेंगे। रिलैक्स रहने का प्रयास करें।
उपाय- सफेद वस्त्र धारण करें।

 

 

Niyati Bhandari

Advertising