लव राशिफल 29 अक्टूबर- मेरा दिल भी कितना पागल है

punjabkesari.in Friday, Oct 29, 2021 - 08:07 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज फिजिकल रिलेशनशिप को लेकर परेशानी हो सकती है। पार्टनर आपकी फिगर, लुक्स या पर्सनालिटी को लेकर कुछ खास ध्यान रखेंगे। जिससे असीम सुख का एहसास होगा।
उपाय- श्री पार्वती चालीसा का पाठ करें।

वृष- आज अपने पार्टनर को खुश न करने के कारण मन में हीन भावना घर कर जाएगी। मन में कई तरह के सवाल पैदा होंगे। जो मानसिक तौर पर बहुत परेशान करेंगे।
उपाय- श्रीराधाकृष्ण को शुद्ध घी के 5 लड्डू चढ़ाएं।

मिथुन- आज पार्टनर को लेकर बहुत परेशान रहेंगे। मन में असुरक्षा की भावना रहेगी। एक अनचाहा डर मन में रहेगा, कहीं साथी किसी ओर से रिश्ता न जोड़ ले। ज्यादा न सोचें, नकारात्मक प्रभाव से बचें।
उपाय- भगवान विष्णु को कलगी चढ़ाएं।

कर्क- आज अपने रिलेशनशिप को आगे बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं। अपना मानसिक भार बढ़ाने की बजाय भावनात्मक रूप से अपने रिश्ते को मजबूत करने पर जोर दें। 
उपाय- शिवलिंग पर गंगा जल चढ़ाएं।

सिंह- अपने अरमां दिल में दबाने की बजाय साथी को अपने विचारों से अवगत करवाएं। इंटिमेट होते समय तन और मन को शांत रखें। खुशी-खुशी खास पलों का आनंद लें।
उपाय- मां पार्वती को सिंदूर चढ़ाएं।

कन्या- आज सुबह तक तो आपके रिश्ते में अपनापन और सम्मान बना रहेगा। दोपहर बाद किसी तीसरे की वजह से परेशानियां शुरू हो सकती हैं। प्यार और विश्वास बनाए रखें।
उपाय- कच्चे दूध का दान करें।

तुला- आज पार्टनर की कुछ आदतों से चिढ़ होगी, जिससे रिश्ते में तकरार होने की संभावना है। हर बात जुबान से नहीं कही जाती, साथी के संकेतों को समझने का प्रयास करें।
उपाय- मां पार्वती को मेहंदी भेंट करें।

वृश्चिक- आपके रिश्ते में भावनात्मक लगाव कम हो रहा है, उसे नीरस होने से बचाएं। भविष्य में आने वाले संकटों से बचना है तो याद रखें, इमोशंस रिश्तों में जान डालते हैं।
उपाय- 16 सोमवार का व्रत रखें।

धनु- आज वर्क प्लेस पर काम का लोड बढ़ने से पार्टनर के साथ कम्युनिकेशन गैप बना रहेगा। कोई भी बात शेयर नहीं कर पाएंगे, इस बात का फायदा कोई तीसरा उठा सकता है।
उपाय- शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

मकर- आज लव लाइफ में गलतफहमियां जगह बनाने लगेंगी। अपने पार्टनर से खुलकर बात करें। तभी समस्या का हल निकाल कर रिश्ते में सकारात्मकता ला पाएंगे।
उपाय- केले के पेड़ की पूजा करें।

कुंभ- आज आपको एहसास होगा की साथी का रवैया पहले की तरह केयरिंग नहीं रहा। उनकी जिंदगी में आपकी अहमियत कम हो रही है। बढ़ती दूरियों की वजह तलाश करें।
उपाय- प्रदोष व्रत रखें।

मीन- आज मूड कुछ उखड़ा-उखड़ा सा रहेगा। किसी के साथ बात करने का मन नहीं होगा। पार्टनर अपने तरीके से प्रयास करेंगे और आपको हर खुशी देने में कामयाब होंगे।
उपाय- दुर्गासप्तशती का पाठ करें।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News