लव राशिफल 22 अक्टूबर- हर बात लबों से कही नहीं जाती

Friday, Oct 22, 2021 - 08:26 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- गृहस्थी को लेकर खुश रहेंगे, जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतित करेंगे। लव लाइफ में प्यार का तड़का लगेगा। सामंजस्य पूर्ण रवैया दोनों को खूब आनंद का अनुभव करवाएगा।
उपाय- 'ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे. ऊं कात्यायनी देव्यै नम:' मंत्र का जाप करें।

वृष- आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। साथी मित्रों-रिश्तेदारों में बहुत अहमियत देंगे। जिससे आपको बहुत खुशी मिलेगी। संभव है कहीं घुमने का प्लान बने।
उपाय- नारंगी रंग के कपड़ें पहनें।

मिथुन- आज सुबह साथी के साथ तू-तू,मैं-मैं जैसी स्थिती पैदा हो सकती है लेकिन दोपहर के बाद आपसी बातचीत से हर चीज सुलझ जाएगी। ऊंची आवाज में बात करने से बचें।
उपाय-  गुड़ का दान करें।

कर्क- आज सोशल नेटवर्किंग साइट पर चेटिंग का खूब आनंद लेंगे। ध्यान रहे ये मौज-मस्ती का सिलसिला लंबा न खिंचे अन्यथा पर्सनल रिश्तों पर भारी पड़ सकता है।
उपाय- मां कात्यायनी को शहद का भोग लगाएं।

सिंह- आज का दिनमान तो सामान्य रहेगा लेकिन कोई तीसरा आपकी लाइफ में जरुरत से अधिक रुची दिखा सकता है। जो पर्सनल रिश्तों के लिए सही नहीं है। सावधानी बरतें
उपाय- मां कात्यायनी के निमित्त घी का दीपक जलाएं।

कन्या- आज साथी आपको बेहद खुश रखेगा। जो भी दिल की इच्छाएं हैं, वे हर कीमत पर उन्हें पूरा करने का प्रयास करेंगे। संभव है कोई बड़ा सरप्राइज भी मिल जाए।
उपाय- मां कात्यायनी के मंदिर जाएं।

तुला- आज तो इस राशि के लोगों पर कामदेव बहुत प्रसन्न रहने वाले हैं। लव लाइफ को लेकर मन में दबी हर इच्छा साथी पूरी करेंगे। जितना सोचा था, पार्टनर उस से भी अधिक आप पर प्यार बरसाएंगे।
उपाय- पीले रंग के वस्त्र पहनें।

वृश्चिक- आज काम के सिलसिले में साथी से दूर रहना पड़ सकता है। मूड तो खराब होगा लेकिन बड़ी सफलता मिलने से बहुत खुशी होगी। पार्टनर प्रपोज कर सकते हैं।
उपाय- मां कात्यायनी को पीले फूल चढ़ाएं।

धनु- आज का दिनमान कुछ कमजोर रहने वाला है इसलिए साथी को प्रपोज करना या घर पर शादी की बात करने का मन न बनाएं। रिश्ते में लड़ाई की नौबत भी आ सकती है।
उपाय- मां कात्यायनी को कच्‍ची हल्‍दी की गांठ चढ़ाएं।

मकर- आज का दिन बहुत सोच-समझ कर चलना होगा। कोई भी ऐसा काम न करें, जिससे रिश्ते में तकरार की नौबत आ जाए। खासकर अपने क्रोध और ऊंची आवाज पर कंट्रोल रखें।
उपाय- लाल रंग के वस्त्र पहनें।

कुंभ- आज किसी खास मित्र या रिश्तेदार को बीच में डालकर, आपसी तनाव को दूर करने का प्रयास करें। बातचीत से हर समस्या का हल निकलेगा। खुद पर संयम बनाने की जरुरत है।
उपाय- कात्यायनी देवी के मंत्र का जाप करें।

मीन- आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। जिस तरह चाहेंगे, साथी को वैसे ही ऊंगलियों के इशारों पर नचाने में कामयाब होंगे। अपनी हर बात को पूरी करने का ख्वाब पूरा होगा।
उपाय- घर में दुर्गा यंत्र स्थापित करें।

Niyati Bhandari

Advertising