लव राशिफल 14 अक्टूबर- साथिया तूने क्या किया...

Wednesday, Oct 14, 2020 - 08:09 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


मेष- आज अपने साथी की अदाओं पर बहुत प्यार आएगा। वो भी आपको रिझाने का कोई मौका नहीं चूकेंगे। सारा दिन रोमांस में व्यतित होगा। कहीं बाहर घुमने भी जा सकते हैं।
उपाय- नमक का सेवन न करें।

वृष- अपनी लव लाइफ पर थोड़ा ध्यान दें। काम के प्रति आपका समर्पण पर्सनल रिश्तों से दूर कर रहा है। कहीं ऐसा न हो साथी भटक जाए। समय रहते संभल जाएं तो अच्छा है।
उपाय- संध्या के समय शिव मंदिर जाएं।

मिथुन- आज वैवाहिक जीवन घर-परिवार को लेकर कुछ तनाव पूर्ण रह सकता है। घर पर शादी की बात करने के लिए समय ठीक नहीं है और न ही प्रपोज करें।
उपाय- मांस-मदिरा का सेवन नहीं करें।

कर्क- आज साथी के प्यार और सर्पोट से कोई बड़ी सफलता हासिल करने का मौका मिलेगा। पार्टनर के साथ नजदिकियां बढ़ेंगी। जो रिश्ते को मजबूती देंगी।
उपाय- गणेश जी के मंत्रो का जाप करें।

सिंह- आज साथी का बर्ताव कुछ निराशा भरा रह सकता है। उन्हें अपशब्द न कहें। इससे रिश्ते में दूरियां बढ़ेंगी। सब्र और संयम से काम लें। कल तक सब सामान्य हो जाएगा।
उपाय- गणेश जी के सामने घी का दीया प्रज्वलित करें।

कन्या- मैरिड कपल्स के लिए दिनमान बहुत खूबसूरत रहने वाला है। लव पार्टनर के व्यवहार से काफी खुश रहेंगे। उन्हें प्रपोज करने पर भी विचार किया जा सकता है।
उपाय- भगवान शिव को चावल की खीर अर्पित करें।

तुला- मैरिड कपल्स किसी घरेलु बात को लेकर गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं। लव लाइफ को रिश्ते में बदलने के बारे में सोच सकते हैं।
उपाय- शिवाष्टक का पाठ करें।

वृश्चिक- आज साथी के साथ शॉपिंग के लिए जा सकते हैं। जहां खूब मौज-मस्ती करेंगे और सारा दिन खुशनुमा व्यतित होगा। एकांत में बहुत सारी बातें करने का मौका भी मिलेगा।
उपाय- वाद-विवाद से दूर रहें।

धनु- आज वर्क प्लेस की किसी बात पर टेंशन हो सकती है। मूड खराब रहेगा लेकिन साथी आपके चेहरे पर मुस्कुराहट लाने का पूरा प्रयास करेगा। उनका लविंग और केयरिंग बिहेवियर दिल जीत लेगा।
उपाय- सफेद वस्त्र पहनें।

मकर- आज दांपत्य जीवन में कोई गलतफहमी उभर सकती है। जो सारा दिन आपका मूड खराब रखेगी लेकिन शाम तक सब ठीक हो जाएगा। अन्य की लव लाइफ में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
उपाय- शारीरिक संबंध नहीं बनाएं।

कुंभ- आज मैरिड लाइफ में बहुत खुशी महसूस करेंगे। अपने जीवनसाथी पर गर्व होगा। लवर को प्रपोज करने के बारे में सोच सकते हैं। अन्य की लव लाइफ भी मस्त रहेगी।
उपाय- गुस्सा न करें।

मीन- आज मैरिड और अनमैरिड दोनों का दिन खुशियों से भरा रहेगा बेशर्ते आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। भविष्य को लेकर कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं। जिससे लाइफ में परिवर्तन आएगा।
उपाय- पंचामृत से शिव जी का अभिषेक करें।

 

 

Niyati Bhandari

Advertising