लव राशिफल 3 अक्टूबर- ये हसीन गलती कर लो...

Saturday, Oct 03, 2020 - 06:53 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज खुलकर लव लाइफ मनाने की तैयारी कर सकते हैं। पार्टनर पूरी शिद्दत से मेहरबान रहेगा। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, वे घर पर शादी की बात भी कर सकते हैं।
उपाय- नहाने के पानी में थोड़ा सा लाल चंदन मिलाएं।

वृष- आज एकतरफा लव लाइफ स्टार्ट हो सकती है, लव वन के साथ अपनी फीलिंग्स शेयर करें। जीवनसाथी से प्यारा सा गिफ्ट मिल सकता है। अकेले में वक्त व्यतित करने का मौका मिलेगा।
उपाय- तांबे के बर्तनों में खाना खाएं।

मिथुन- इस राशि के लोग प्यार के मामले में बहुत खुशी मनाने वाले हैं। सितारे बता रहे हैं कि जो लोग दिल ही दिल में प्यार करते हैं, उनका प्यार अब परवान चढ़ने वाला है।
उपाय- किसी भी धार्मिक स्थान पर मसूर की दाल का दान करें।

कर्क- आज लव पार्टनर को प्रपोज करने के लिए बहुत बढ़िया दिन है। खुशियां आपके घर का पता पूछ रही हैं, मौके का लाभ उठाएं। अन्य की लव लाइफ खुशनुमा रहेगी।
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें।

सिंह- आज मैरिड कपल्स जमकर शॉपिंग करेंगे। सुख-सुविधा का हर सामान खरीदने का मौका मिलेगा। लव रिलेशन को आगे बढ़ाने के लिए दोस्तों से भरपूर सपोर्ट मिलेगा।
उपाय- पीपल के पेड़ पर सरसों के तेल का दीपक लगाएं।

कन्या- आज आपकी लाइफ में मनचाहा प्यार कदम बढ़ाने के लिए तैयार खड़ा है। कहीं ऐसा न हो सितारों की चाल बदल जाए, वक्त रहते समय का लाभ उठाएं। अन्य की लव लाइफ मस्त रहेगी।
उपाय- हनुमान जी को गुड़ चने का भोग लगाएं।

तुला- आज वर्क प्लेस की किसी समस्या के कारण साथी का मूड कुछ खराब रहेगा लेकिन रात तक सब कुछ पहले की तरह नॉर्मल हो जाएगा। लव लाइफ को एंजॉय करना है तो अपने स्वभाव में मिठास बना कर रखें।
उपाय- सुंदरकाण्ड का पाठ करें।

वृश्चिक- आज के दिन की शुरुआत आपके लिए बढ़िया रहने वाली है लेकिन शाम होते-होते कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। लव लाइफ में कुछ समस्याएं आ सकती हैं, धीरज से काम लें।
उपाय- पीपल के पेड़ की 7 परिक्रमा करें।

धनु- आज किसी नए बंधन में बंधने के पूरे आसार दिख रहे हैं। ध्यान रखें कहीं ये जी का जंजाल न बन जाए। जिनकी लाइफ में प्यार पहले ही पूरी तरह मेहरबान है, उनकी बॉन्डिंग और भी मजबूत होगी।
उपाय- लाल रंग के फूल हनुमान जी को चढ़ाएं।

मकर- मैरिड कपल्स आज किसी ओर के आकर्षण में बंध सकते हैं। जो उनकी फैमिली लाइफ में दरार ला सकता है। प्रपोज करने या घर पर शादी की बात करने के लिए समय ठीक नहीं है।
उपाय- हनुमान जी के चरणों के सिंदूर का मस्तक पर तिलक लगाएं।

कुंभ- आज घर पर शादी की बात चल सकती है। जो थोड़ी खुशी और थोड़ा गम देगी। मेरिड कपल्स शॉपिंग की लिस्ट बना लें, मनचाही खरीदारी का सुनहरी मौका मिलने वाला है।
उपाय- हनुमान मंदिर में अनाज का दान करें।

मीन- आज आपकी मनचाही दुआ कुबूल होने वाली है। साथी और आप एक-दूसरे में डूब कर दुनिया को भूल जाने वाले हैं। जिनकी लाइफ में प्यार अब तक नहीं है, उनके सितारे पूरी बुलंदी पर हैं।
उपाय- मिट्‌टी के बर्तनों में खाना खाएं।

Niyati Bhandari

Advertising