लव राशिफल 29 सितंबर- दिल क्या करे जब किसी से किसी को प्यार हो जाए

Tuesday, Sep 29, 2020 - 08:25 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- पार्टनर की बातों को मान-सम्मान दें। उन्हें खास होने का एहसास दिलवाएं। ऐसा करने से आपके बीच के हर झगड़े को सुलझाने में मदद मिलेगी और बात भी नहीं बढ़ेगी।
उपाय- सूर्य देव को जल चढ़ाएं।

वृष- आपसी समझ, भरोसा और प्यार इसे कभी अपने रिश्ते से दूर न जानें दें। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रह रहे जातक इस बात का ध्यान रखें। तभी खुशहाल लव लाइफ का आनंद ले पाएंगे।
उपाय- लाल वस्तुओं का दान करें।

मिथुन- आज कुछ समय अपने साथ अकेले गुजारने का मन होगा। साथी के साथ बिल्कुल बातचीत बंद न कर दें। एक-दूसरे से दूर रहते हुए भी रिश्ते को निभाना बहुत चैलेंजिंग होता है।
उपाय- गाय को भीगे हुए गेहूं खिलाएं।

कर्क- वर्क लोड की वजह से आपके स्वभाव में आया रुखापन लव लाइफ को खराब कर सकता है। आपको काम और रिश्ते में संतुलन बनाए रखने की जरुरत है।
उपाय- श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।

सिंह- लव लाइफ के अलावा जिंदगी में और भी रिश्ते हैं, जिन्हें आपका साथ और प्यार चाहिए। उन पर भी ध्यान दें अन्यथा उन्हें खो देंगे। वक्त रहते संभल जाएं।  
उपाय- नहाने की बाल्टी में दही मिलाएं।

कन्या- आज पार्टनर की बातों को मजाक में न टालें, ऐसा करना रिश्ते के लिए खराब हो सकता है। उन्हें ध्यान से सुनें, वो क्या कहना चाह रहे हैं। उनकी कही बातों को उचित सम्मान दें।
उपाय- चांदी की कोई भी वस्तु धारण करें।

तुला- साथी के साथ टाइम बिताना जरुरी है, उसी तरह से स्पेस की जरुरत भी है। एक-दूसरे की जिंदगी में हद से ज्यादा दखल देना बंद करें। तभी सुखद लव लाइफ को एंजॉय कर पाएंगे।
उपाय- हल्दी का तिलक लगाएं।

वृश्चिक- आज साथी अपना वक्त दोस्तों के साथ बिताना चाहेंगे, ऐसे में ज्यादा रोक-टोक न करें। केवल अपने बारे में न सोचें, उनकी खुशियों का भी ध्यान रखें। तभी सुखद संबंधों को भोग पाएंगे।
उपाय- गाय को गुड़ खिलाएं।

धनु- आपका रिश्ता तभी आगे बढ़ सकता है, यदि उसमें भावनात्मक जुड़ाव होगा। आपके दिल में पार्टनर के लिए कितना प्यार है, ये उन्हें बताएं और जताएं भी। इससे रिश्ते में मजबूती आती है।
उपाय- श्री विष्णु के 108 नामों का जाप करें।

मकर- आज पार्टनर से झगड़ा हो सकता है। बहस करने की बजाय उनकी बात को सुनें और समझें। ऐसा करने से बात नहीं बढ़ेगी और आपसी समझ बनी रहेगी।
उपाय- केसर का तिलक लगाएं।

कुंभ- आज पार्टनर के लिए कोई सरप्राइज प्लान करें। जिससे उन्हें आपके प्रति लगाव महसूस हो। अपना रिश्ता केवल बेडरुम तक सिमित न रखें अन्यथा कुछ समय के बाद ये बोझ लगने लगेगा।
उपाय- छोटी कन्याओं का उपहार दें।

मीन- पार्टनर की गुस्से भरी बातों पर ज्यादा ध्यान देने की जरुरत नहीं है। जहां तक संभव हो मजाक में टाल दें। ऐसा करने से अनचाहा झगड़ा रोका जा सकता है।
उपाय- नहाने के पानी में कुमकुम मिलाएं।     

 

 

Niyati Bhandari

Advertising