लव राशिफल 17 सितंबर- मुझे बस तुझसे दिल लगाना है

Thursday, Sep 17, 2020 - 05:53 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज साथी के साथ खूबसूरत पल व्यतित करने का मौका मिलेगा। व्यस्त जीवन जी रहे सिंग्लस की लव लाइफ शुरु हो सकती है।
उपाय- केले के पेड़ पर जल चढ़ाएं।

वृष- एक लंबे अर्से के बाद साथी के साथ असीम आनंद की अनुभूति होगी। जो रिश्ते में सकरात्मकता लाएगी और रिश्ता पहले से भी अधिक मजबूत होगा।
उपाय- गाय को गुड़ खिलाएं।

मिथुन- आज मैरिड कपल्स का सारा दिन परिवार के साथ खुशी-खुशी व्यतित होगा। लव कपल्स शांत शाम का आनंद लेंगे।
उपाय- गुड़ खाकर घर से निकलें।

कर्क- आज मैरिड कपल्स को अपनों के साथ जश्न मनाने का मौका मिलेगा। घर पर शादी की बात करने के लिए समय शुभ है।
उपाय- श्रीसुक्त का पाठ करें।

सिंह- अपने रिश्ते में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने के लिए अपने अहं की भावना को खत्म करें। फिर देखें कैसे साथी और आपके बीच चल रही सारी नाराजगी खत्म होती है।
उपाय- नहाने के पानी में हल्दी डालकर नहाएं।

कन्या- आज पाटर्नर के साथ कहीं बाहर जाने का मौका मिलेगा। रोमांस और प्यार का मनचाहा आनंद लेंगे। सिंग्लस के प्रेम प्रसंग शुरु हो सकते हैं।
उपाय- भगवान शिव के मंदिर में नारियल चढ़ाएं।

तुला- आज प्रेम संबंधों को खत्म करने का फैसला ले सकते हैं। भविष्य की ओर देखने का समय है। मैरीड कपल्स की लाइफ में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
उपाय- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

वृश्चिक- आज प्रेम की इच्छाएं उज्ज्वल और रंगीन होंगी। समय अनुकूल है। लव लाइफ का भरपूर लुत्फ उठाएंगे। सारा दिन मौज-मस्ती में व्यतित होगा।
उपाय- सूर्य देव को जल चढ़ाएं।

धनु- अपने रिश्ते को व्यवस्थित करने के लिए आज का दिन सर्वोत्तम है। साथी के आगे अपनी भावनाएं खुलकर व्यक्त करें। फिर देखें कैसे लव लाइफ परवान चढ़ती है।
उपाय- केले के पेड़ पर दीपक लगाएं।

मकर- आज किसी अनजान चेहरे से दोस्ती होगी। जो आने वाले समय में खूबसूरत रिश्ते में बदल सकती है। मैरिड कपल्स की लाइफ में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
उपाय- पीले रंग की वस्तुओं का सेवन करें।

कुंभ- आज आपका हास्य भरा अंदाज नाराज साथी को प्रभावित करेगा। सारे गिले-शिकवे खत्म होंगे और लव लाइफ में बहार छाएगी।
उपाय- अपने पास पीले रंग की वस्तु रखें।

मीन- आज किसी से नई दोस्ती होगी। जो जल्दी किसी रिश्ते में बदल सकती है। मैरिड कपल्स की लव लाइफ खुशहाल रहेगी।
उपाय- गाय को चने की दाल खिलाएं।

 

Niyati Bhandari

Advertising