लव राशिफल 1 अगस्त- घटा बरसेगी मगर तरसेगी नजर

Monday, Aug 01, 2022 - 07:06 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Tip of the day: टिप ऑफ़ द डे- जिन शादीशुदा कपल्स के रिश्तों में मधुरता नहीं बन पा रही है, वह अपने रूम की उत्तर दिशा में डांसिंग कपल की पिक्चर लगाएं। 21 दिनों में आपको पोस्टिव रिजल्ट मिलना शुरू हो जाएगा।

मेष- शादीशुदा लोगों का जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी थोड़ी ईगो तो दिखाएगा लेकिन प्यार भी करेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन रोमांटिक रहेगा।

वृष- प्रेम में पड़े जातकों का आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। अपने पार्टनर की मानसिक स्थिति को समझें। विवाहित लोगों का जीवन अच्छा रहेगा। अपने साथी का सहयोग करें।

मिथुन- लव कपल्स को सुखद नतीजे हासिल होंगे। आपका प्रिय आपको अधिक गहराई तक जाकर प्यार करेगा। शादीशुदा जातको में आज एक-दूसरे के प्रति समझदारी बढ़ेगी और दिन सामान्य रहेगा।

कर्क- आज लव पार्टनर से बहुत अच्छे नतीजे मिलेंगे, आपका प्रिय बहुत रोमांटिक रहने वाला है। नवीन विवाहित कपल्स आज बाहर जाकर इंजॉय कर सकते हैं। अन्य का दिन सामान्य रहेगा।

सिंह- शादीशुदा जीवन प्यार से भरपूर रहेगा, अपने जीवनसाथी के दिल की बात सुनेंगे। कपल्स को आज तनाव का सामना करना पड़ सकता है। अपने रिश्ते में दरार न आने दें।

कन्या- विवाहित जीवन में घर-परिवार को लेकर थोड़ा तनाव रहेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए दिन मान ठीक-ठाक रहने वाला है।

तुला- विवाहित जातकों के जीवन में कुछ निराशा हो सकती है, जीवनसाथी बीमार रह सकता है। लव कपल्स के लिए दिन असमंजस से भरा रहेगा और अपने प्रिय से दिल की बात कहने में थोड़ा संकोच करेंगे।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

वृश्चिक- शादीशुदा जीवन खुशनुमा और रोमांटिक रहने वाला है। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। जो रिलेशन में हैं उन्हें, रोमांस के सुखद अनुभव होंगे।

धनु- लव कपल्स को अपने रिश्ते में कुछ नीरसता महसूस होगी। आज जीवनसाथी कुछ निराश रह सकते हैं, उनकी हर बात को महसूस करना होगा।

मकर- आज घर पर शादी की बात हो सकती है। सिंगल्स को मनचाही खुशी मिलेगी। शादीशुदा जातकों के रिश्तों में प्यार बना रहेगा, इसे कायम रखने के लिए एक-दूसरे का भरपूर साथ दें।

कुंभ- आज लव पार्टनर से सभी शिकायतें खत्म होंगी। रिश्ते में पहले जैसी सकारात्मकता आएगी। शादीशुदा लोगों का जीवन सामान्य और प्यार भरा रहेगा

मीन- जो एक दूसरे को प्यार करते हैं, उनके रिश्ते में पहले से ज्यादा मजबूती आएगी। विवाहितों की किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।


 

Niyati Bhandari

Advertising