लव राशिफल 27 जुलाई 2022- काश ! मुझ पर ऐसा दिल आपका भी आए

punjabkesari.in Wednesday, Jul 27, 2022 - 07:44 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Tip of the day: टिप ऑफ़ द डे- अगर पति-पत्नी के बीच झगड़े होते हैं तो रविवार की रात करें यह कारगर टोटका, पति के गद्दे के नीचे थोड़ा सा सिंदूर बिखेरकर सुबह उस सिंदूर को पत्नी अपनी मांग में भरे।

मेष- आज काम में परेशानियों के चलते लव पार्टनर को समय नहीं दे पाएंगे, हो सकता है वो इस बात से नाराज़ हो जाए। शादीशुदा जातक ध्यान रखें, आपका लाइफस्टाइल साथी से दूरियां बढ़ा सकता है।
लव गुरु की सलाह- गाय को हरा चारा डालें।

वृष- आज लवमेट किसी बात को लेकर आप पर दबाव बना सकता है, न चाहते हुए भी आपको बात माननी पड़ेगी। विवाहित जातक आज व्यस्त रहेंगे। लव लाइफ के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे।
लव गुरु की सलाह- छोटी कन्याओं में खीर बांटें।

मिथुन- आज ऐसे इंसान से मिल सकते हैं, जो आपका जीवनसाथी बन सकता है। लव पार्टनर के साथ एकांत में रोमांस का अनुभव करेंगे। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा।
लव गुरु की सलाह- सफ़ेद गुलाब का पौधा घर में लगाएं।

कर्क- आज अपने दिल की बात पार्टनर को कह सकते हैं लेकिन निराशा का सामना करना पड़ेगा। शादीशुदा जातक कहीं बाहर जाकर  सुहाना समय व्यतित कर सकते हैं। जिस से दांपत्य जीवन बेहतर होगा।
लव गुरु की सलाह- गुलाब के इत्र का इस्तमाल करें।

सिंह- शादीशुदा लोगों का जीवन सामान्य रहेगा। लव कपल्स की लाइफ में आज भूचाल आ सकता है। पुराने प्रेमी या प्रेमिका का लाइफ में फिर से प्रवेश हो सकता है।
लव गुरु की सलाह- पत्नी का सम्मान करें और पराई स्त्री से दूर रहें।

कन्या- आज लव लाइफ के लिए अच्छा समय है। रोमांस का जी भर कर मजा उठा सकते हैं। अनमैरिड लोगों को साथी मिलने की उम्मीद है। विवाहित जातक साथी के साथ को एन्जॉय कर सकते हैं।
लव गुरु की सलाह- सफ़ेद या गुलाबी रंग के कपड़े पहनें।

तुला- आज लव पार्टनर का मूड बहुत रोमांटिक रहने वाला है। अंतरंग क्षणों में खूब मस्ती करेंगे। शादीशुदा जातक लंच के लिए बाहर जा सकते हैं।
लव गुरु की सलाह- भोजन का एक हिस्सा गाय को दें।

वृश्चिक- आज कपल्स में ऊर्जा कम रह सकती है। जिस कारण से शारीरिक सुख में कमी होगी। अविवाहित लोग पार्टनर की खोज कर  सकते हैं। दांपत्य जीवन में मनमुटाव रह सकता है।
 लव गुरु की सलाह- दही से स्नान करें।

धनु- आज लव कपल्स बेडरूम का सुख भोग सकते हैं। पार्टनर आपसे खुश रहेगा। आज विवाहित जातक भी अपनी शाम को रंगीन बना सकते हैं। बस विवादों से बचना होगा।
लव गुरु की सलाह- काले रंग की गाय की सेवा करें।

मकर- अपने परिवार और जीवनसाथी को समय दें। संभव है आज दांपत्य जीवन में रोमांस की कमी पूरी हो जाए। लव कपल्स आज  कहीं स्पेशल प्रोग्राम बनाएंगे।
लव गुरु की सलाह- लक्ष्मी माता की उपासना करें।

कुम्भ- आज आप अपने पार्टनर की अनुपस्थिति में उनके प्यार की महक को महसूस करेंगे। सिंगल जातक आज अपने दिल की बात किसी को बोल सकते हैं। विवाहित अपने जीवनसाथी के साथ दिन को खूबसूरत और रोमांस से भरा बनाएंगे।
लव गुरु की सलाह- रुई और कपूर मंदिर में दान करें।

मीन- विवाहित जातकों का दिन आज चुनौतीपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। प्रेम में पड़े कपल्स का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज दिन को रोमांटिक बनाने के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं।
लव गुरु की सलाह- शराब से दूर रहें।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News