लव राशिफल- हमको तुमसे प्यार है, जिया बेकरार है

Saturday, Oct 01, 2022 - 09:01 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज पार्टनर अपने ही फैसलों को तवज्जो देंगे। जिससे आपको बहुत गुस्सा आने वाला है। उनसे झगड़ा करने की बजाय शांति से काम लें। अपना पक्ष अवश्य रखें।

वृष- आज साथी से खुल कर बिगड़ते संबंधों को लेकर बात करें। रिलेशनशिप को सफल बनाना है तो एक दूसरे के स्वभाव में ढलने का प्रयास करें। 

मिथुन- आज साथी के साथ अधिक से अधिक समय बिताने का प्रयास करें। जो भी परेशानी आपके रिश्ते में चल रही थी वो खत्म होने के योग बन रहे हैं।

कर्क- पार्टनर की प्राथमिकताएं काफी हद तक आप से अलग हैं। इस बात को जितनी जल्दी समझ जाएं, उतना ही रिश्ते के लिए ठीक होगा। सोच-विचार कर रिलेशन को आगे बढ़ाएं।

सिंह- आपको अपने स्वभाव में परिवर्तन लेकर आने की अवश्यकता है। साथी पर अपना अधिकार जमाना छोड़ देंगे तो रिलेशन में सुख-शांति आ जाएगी। 

कन्या- आज किसी तीसरे के रिलेशनशिप में आने से रिश्ते में दरार पड़ सकती है। अपने संबंध को बचाना है तो किसी को भी ये हक न दें की वो आपके पर्सनल मामले में हस्तक्षेप करें।

तुला- आज साथी के साथ कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम तो बनेगा लेकिन अचानक से कैंसिल हो जाएगा। जो दोनों को मूड खराब कर देगा। घर पर भी एंजॉय नहीं कर पाएंगे। 

1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

वृश्चिक- शाम को कहीं घुमने या किसी खास के घर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। जहां आप बहुत मस्ती करने वाले हैं। लव लाइफ सामान्य रहेगी।

धनु- आज साथी के साथ छोटी-छोटी समस्याएं हो सकती हैं। इसे नजरअंदाज न करें बल्कि समय रहते इसका हल निकालने का प्रयास करें। तभी रिश्ते में सकारात्मकता बरकरार रहेगी।

मकर- रिलेशनशिप में एक दूसरे को समझना काफी महत्वपूर्ण होता है। साथी की ऊपरी तड़क-भड़क पर फिदा न हों। आंतरिक खूबसूरती देखने का प्रयास करें।

कुंभ- आज एहसास होगा की आपके और पार्टनर के स्वभाव में कितना अंतर है। इससे पहले की रिलेशनशिप में दूरियां बढ़ें, खुद को समय के अनुसार चेंज करने का प्रयास करें।

मीन- आज लव लाइफ में कोई तीसरा आ सकता है। उसके आने से लव लाइफ में खुशियां बढ़ जाएंगी। सारा दिन मौज-मस्ती और हंसी-मजाक में व्यतित होगा।

Niyati Bhandari

Advertising