लव राशिफल- हर दुआ में शामिल तेरा प्यार है

Friday, Jun 26, 2020 - 06:58 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज साथी का प्यार भरा कॉम्प्लीमेंट नया जोश भरेगा। चुस्ती-फुर्ती के साथ सकारात्मक परिवर्तन आएगा। जो रिश्ते की मज़बूती का पैमाना तय करेगा।

वृष- आज लव लाइफ में उतार-चढ़ाव आएंगे। सकारात्मक दृष्टिकोण वाले कपल्स इन्हें पार कर जाएंगे। नकारात्मक नज़रिया रखने वाले  कपल्स अनहैप्पी रहेंगे।

मिथुन- आज साथी आपको पैंपर करने का कोई भी मौका नहीं चुकेंगे। लव लाइफ को थोड़ा रुमानी बनाने के लिए छेड़खानी करें। दिल खोलकर पार्टनर की तारीफ करें।
 
कर्क- आज साथी शॉपिंग पर ले जाएंगे। मनचाही खरीदारी करने का मौका मिलेगा। सारा दिन खूब मौज-मस्ती करेंगे। बाहर मनपसंद जगह पर खाना खाएंगे।

सिंह- रुठे साथी को मनाने के लिए उनके दोस्तों को घर पर बुला कर सरप्राइज दें। ऐसे में उनकी ख़ुशी देखने लायक होगी। रात तक पार्टनर नार्मल हो जाएंगे।

कन्या- आज आपके घर दोस्तों या रिश्तेदारों का आना हो सकता है। साथी सबसे घुल-मिलकर रहेंगे। पार्टनर घर के कामों में हाथ बंटाएंगे। सारा दिन खुशहाल रहेगा।

तुला- आज साथी आप पर बहुत सारा लाड़-प्यार लुटाने वाले हैं। जिससे आपका तन-मन खिल जाएगा। उनकी शरारतें लुभाएंगी। पहले से भी अधिक करीब आएंगे।

वृश्चिक- साथी सारा दिन मस्ती के मूड में रहेंगे। जानबूझकर आपको सताएंगे, चिढ़ाएंगे और जम कर इरिटेट करेंगे। लव डोज़ को बढ़ाने के लिए आज का दिन बेस्ट है।

धनु- आज साथी को अपनी कंपनी देने के लिए उनके साथ किसी ऑफिशियल टूर पर जाने का मौका मिलेगा। लव लाइफ तो सामान्य रहेगी लेकिन एक नई जानकारी हासिल होगी।

मकर- आज साथी को अपना दीवाना बनाना है तो उनकी हर पसंद-नापसंद का ध्यान रखें। रोमांटिक सरप्राइज देने के लिए वो सारी तैयारी करें, जो उन्हें अच्छी लगती है।

कुंभ- आज साथी के लिए अपने फ्रेंड्स के साथ बना प्रोग्राम कैंसिल करना पड़ सकता है। फिर भी आपको उनके लिए कुछ करना अच्छा लगेगा। लव लाइफ में बहार आएगी।

मीन- आज का दिन बहुत स्पेशल रहने वाला है। साथी आप पर ढेर सारा प्यार लुटाएंगे। उनके द्वारा लाया गया सरप्राइज़ आपके चेहरे की मुस्कान बढ़ा देगा। 
 

Niyati Bhandari

Advertising