लव राशिफल- मुझे डोर कोई खींचे, तेरी और लिए जाए

Tuesday, Aug 30, 2022 - 07:17 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन लव लाइफ के अनुकूल है। रोमांस करने के कई अवसर भी प्राप्त होंगे। जो बहुत खुशी देंगे। एक नई शुरुआत का भी योग है, जो आपकी खुशियों में इजाफा करेगा।

वृष- अपनी पसंद और नापसंद में इतना न उलझ जाएं की ये तय करना मुश्किल हो जाए की आखिर साथी से क्या चाहते हैं आप ? खुद का आत्म मंथन करें।

मिथुन- अपने रिश्तों और पार्टनर को अपनी-अपनी जगह रखें। दोनों में संतुलन बना कर चलें अन्यथा दोनों में से किसी एक को खो देंगे। वक्त रहते संभल जाएं।

कर्क- आज लव लाइफ को लेकर एक नयी शुरुआत होगी। प्रेम संबंध स्ट्रांग होंगे, साथी के साथ आपसी समझ बढ़ेगी। जीवन में ख़ुशियां दस्तक देंगी।

सिंह- आज कोई बुरी खबर मूड खराब कर सकती है। धैर्य व हिम्मत से काम लें। शाम तक हालात सुधरेंगे और सब ठीक हो जाएगा। साथी का प्यार और अपनापन दुख से निकलने में मदद करेगा।

कन्या- आज किसी जटिल समस्या का सामना करना पड़ सकता है। जो आपके रिश्ते में लंबे समय से अपना घर बनाए हुए है। शाम तक सब नार्मल हो जाएगा। लव लाइफ को एंजॉय करेंगे।

तुला- आज इस राशि के सिंगल्स अपने लिए पार्टनर खोजने में जी तोड़ मेहनत करेंगे। संभव है उनकी तलाश आज पूरी हो जाए। मैरिड कपल्स की लाइफ में नया मोड़ आएगा।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

वृश्चिक- आज लव लाइफ को लेकर तन और मन में जोश भरा रहेगा। सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। मन में दबी हुई अतृप्त इच्छाएं भी पूरी होने के चांस हैं।

धनु- आज साथी से आपकी खुद की गलती को लेकर तकरार होने के योग हैं। स्वार्थी होने से परहेज करें। अपने साथ-साथ पार्टनर का मूड भी स्पोयल करेंगे।

मकर- आज साथी से अपनी बात मनवाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। जो सही नहीं है। अपने आप पर कंट्रोल रखें, प्यार भरे रिश्ते को न बिगाड़ें।

कुंभ- आज लव लाइफ में सुखद एहसास रहेंगे। सिंगल लोगों के प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है। जिन लोगों का ब्रेकअप हो गया है, उन्हें भी नया साथी मिलने के योग हैं।

मीन- आज लव लाइफ को लेकर कुछ उलझनें पैदा होने के योग बन रहे हैं। राई का पहाड़ बनाना या न बनाना आपके हाथ में हैं। छोटी-मोटी बातों को अनदेखा करना ही रिश्ते के लिए अच्छा रहेगा।

Niyati Bhandari

Advertising