लव राशिफल 28 सितंबर- तेरी हर मुस्कान पर तन्हाई वार दी

Monday, Sep 28, 2020 - 06:02 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज आपका तन-मन शांत और प्रसन्न रहेगा। लंबे अर्से के बाद साथी के साथ कहीं बाहर डेटिंग पर जाएंगे। जो दोनों को पहले से अधिक निकट लाएगा।  

वृष- आज साथी के साथ मिलकर नए सिरे से अपने प्यार की शुरुआत करेंगे। पुरानी बातों को पीछे छोड़ कर आगे बढ़ने का फैसला रिश्ते में नयापन लाएगा और प्यार को बढ़ाएगा।

मिथुन- आज घर के कामों को करने में साथी पूरा-पूरा साथ देंगे। सारा दिन हंसी-खुशी और प्यार मोहब्बत से व्यतित होगा। शाम को कोई अनचाहा मेहमान आ सकता है। जो रंग में भंग डाल सकता है।

कर्क- यदि लाइफ में खुशियों का वेलकम करना चाहते हैं तो साथी के कदम के साथ कदम मिलाकर चलें। इधर-उधर न भटकें। ये भटकाव आपको कहीं का नहीं रहने देगा। वक्त रहते संभल जाएं। 

सिंह- आज साथी के साथ झगड़ा होने की संभावना है। पिछली गलतियों को फिर से दोहराना बनती बात को भी बिगाड़ देता है। रिश्ते को कायम रखना है तो अपने व्यवहार में बदलाव लेकर आएं।

कन्या- अपना रिश्ता मजबूत करना है तो पहले साथी को खुद से समझने का प्रयास करें। आपके रिलेशन में दोनों तरफ से धैर्य और संयम रखने की अवश्यकता है। एक-दूसरे के लिए जितना हो सके उतना समय निकालें।

तुला- साथी के साथ प्रेम पूर्ण लम्हों का आनंद लेना चाहते हैं तो वर्क प्लेस की किसी भी परेशानी को अपने रिलेशन में न आने दें। इससे आप दोनों रिलेक्स फील करेंगे।

वृश्चिक-  आज साथी के साथ मेडिटेशन और योग करना शुरु करेंगे, जिससे दोनों को प्रसन्नता का अनुभव होगा। सारा दिन खुशनुमा रहेगा।

धनु- आज साथी वर्क प्लेस की किसी परेशानी में बुरी तरह घिर सकता है। इस मुश्किल घड़ी में आप उनकी ढाल बनकर साथ दें। रात तक सारी परिस्थितियां नार्मल हो जाएंगी।

मकर- आज नाराज़ साथी को मनाना इतना आसान नहीं होगा। उनके उखड़े-उखड़े मिजाज बहुत भारी पड़ने वाले हैं। धैर्य से काम लेंगे तभी हालात सामान्य हो पाएंगे।  
 
कुंभ- रिलेशनशिप में मधुरता बनाए रखना दोनों पार्टनर का उत्तरदायित्व है। एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा कर तल्खी शुरू कर देना, किसी भी मायने में सही नहीं है। ऐसा मिजाज रिश्ता तोड़ने का काम करेगा।

मीन-  आज साथी को लेकर आपकी सारी उम्मीदें पूरी होंगी। जैसा अपने सोचा था, वैसा ही होगा। रिलेशन को अच्छे से बैलेंस करके चलें अन्यथा भविष्य में समस्या हो सकती है।

Niyati Bhandari

Advertising