लव राशिफल 26 अगस्त- प्यार होता है दीवाना सनम...

punjabkesari.in Friday, Aug 26, 2022 - 07:32 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज किसी भी रिश्ते में बंधने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें। प्यार करना तो आसान है लेकिन उसे जीवन भर बरकरार रखना बहुत कठिन होता है। अन्य की लव लाइफ में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

वृष- वर्तमान समय में किसी भी रिश्ते से उम्मीद रखना स्वयं को दुख पहुंचाने के बराबर है। रिलेशनशिप में जितनी उम्मीद बढ़ाएंगे, उतना ही परेशानी के पास जाएंगे। वक्त रहते संभल जाएं।

मिथुन- आज साथी से लगाई सारी उम्मीदें पूरी होंगी। जिंदगी में खुशियां बनाए रखने के लिए खुद को साथी के अनुरुप ढालने का प्रयास करें। फिर देखें कैसे आपके रिश्ते में प्यार भरा मोड़ आता है।

कर्क- आज आपके एक गलत निर्णय की वजह से रिश्ते में खटास आने लगेगी। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला आपस में सलाह करने के बाद करें। जिससे रिलेशनशिप में बैलेंस बना रहेगा।

सिंह- आज सेहत को लेकर थोड़ी समस्या रहेगी। चाहे साथी स्पष्ट रुप से अपनी भावनाओं को न दिखाएं लेकिन वे बहुत फिक्रमंद रहेंगे। प्यार के मामले में अपना धैर्य न खोएं।

कन्या- आज अपनी भावनाओं और व्यवहार पर थोड़ा कंट्रोल रखें। ऐसा न हो अपने सपनों को पूरा करने की खातिर एक प्यारा रिश्ता खो दें। जो जीवन में दोबारा मिलना असंभव होगा।

तुला- आप जैसे हैं, वे आपका स्वभाव है। साथी जैसा है, वे उनका स्वभाव है। अत: जैसे आप उनके साथ हैं, वैसे वे आपके साथ नहीं रह सकते। पहले खुद से सवाल करें आखिर रिश्ते में क्या चाहिए?

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
 
वृश्चिक- आज आपकी लव लाइफ बहुत हसीन रहने वाली है। समझदारी से काम लेते हुए प्यार के इस सफर को आगे बढ़ाएं। घर पर कोई खुशखबरी आने से खुशियों में इजाफा होगा।

धनु- आज साथी का स्वभाव जरुरत से ज्यादा रोमांटिक रहेगा। आपको उनका ये प्यार भरा अंदाज बहुत अच्छा लगेगा। अत: सारा दिन उनके आगोश और प्यार भरी बातों में खोएं रहेंगे।  

मकर- प्यार-मोहब्बत के मामले में आज जरुरत से ज्यादा लकी रहने वाले हैं। जिसको मन ही मन लंबे समय से चाह रहे थे, वे आगे बढ़कर आपको प्रपोज कर सकते हैं। अन्य की लव लाइफ मस्त रहेगी।

कुंभ- आज आपकी लाइफ में कोई ऐसा इंसान आने वाला है, जो आपको हद से ज्यादा प्यार करेगा और हमेशा खुश रखने का प्रयास करेगा। अन्य की लव लाइफ में प्यार परवान चढ़ेगा।

मीन- आज आपका लव रिलेशन किसी गलतफहमी का शिकार हो सकता है। जिसके चलते कहासुनी होगी। शाम तक सच्चाई सामने होगी। रात तक सब सामान्य हो जाएगा। 

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News