लव राशिफल- हम बने तुम बने एक-दूजे के लिए

Sunday, Dec 25, 2022 - 06:40 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज सुबह-सुबह साथी से कोई गलती होने की संभावना है। गुस्सा करने की बजाय अपने दिन की शुरुआत सकारात्मकता से करेंगे तो दिन भर खुशहाली बनी रहेगी।

वृष- अपने रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए आज साथी की जमकर प्यार भरी तारिफ करें। ऐसा करने से उनमें नई उमंग और ऊर्जा जागेगी। जो रिश्ते की इम्यूनिटी को बढ़ाएगी।

मिथुन- आज हड़बड़ाहट में कुछ न चाहते हुए भी ऐसा कर जाएंगे की सारा दिन पछताना पड़ेगा। शाम तक सब ठीक हो जाएगा और रात को साथी से कोई सरप्राइज मिलने की संभावना है।

कर्क- खुद को साथी से बेहतर समझने की भूल न करें। हर बात पर उन्हें टोकना, सवालों के कटघरे में खड़े करना या अपेक्षा करना सही नहीं है। ऐसे में रिश्ता लंबा नहीं चलेगा। संभल जाएं।

सिंह- साथी के व्यक्तित्व को मानें और उन्हें सम्मान दें। ऐसा करने से रिश्ते की नींव मजबूत होगी। साथी आपके प्यार में दीवाना हुआ रहेगा। आज का दिन मस्त रहेगा।

कन्या- रिश्ते में अपनापन बरकरार रखने का कोई लिखा-पढ़ा फॉर्मूला तो नहीं होता। डेली डोज़ेस के तौर पर किया गया प्यार और मिठास भरा व्यवहार संबंधों को प्रगाढ़ बनाता है।

तुला- आज साथी के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकेंगे और उन पलों को ज़्यादा एंजॉय करेंगे जो आंखों ही आंखों में व्यतित होंगे। आज शब्दों से अधिक दोनों के हाव-भाव काम करेंगे।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

वृश्चिक- आज आपका रवैया बहुत पॉज़िटिव रहने वाला है। जो साथी के उदास मन में भी नया जोश भरेगा। दोनों का मूड दिन भर रिफ्रेश रहेगा और सभी समस्याओं का हल निकलेगा।

धनु- एक-दूसरे को कंट्रोल करने की बजाय स्पेस दें। हर बात में हस्तक्षेप करेंगे तो रिश्ते में घुटन होने लगेगी। कब एक अनचाही खाई आप दोनों के बीच आ जाएगी पता भी नहीं लगेगा।

मकर- हर इंसान और उसकी सोच अलग होती है। ऐसे में साथी जैसे हैं, उन्हें उसी रुप में अपनाएं। उन्हें अपनी मर्जी के मुताबिक बदलने के चक्कर में रिश्ता खराब न करें।

कुंभ- आप जैसा चाहें, पार्टनर हमेशा वैसा ही करे। ऐसा सोचना गलत है। उनका भी अपना एक व्यक्तित्व है। उसे फलीभूत होने दें अन्यथा रिश्ता टूटते देर नहीं लगेगी।

मीन- आज साथी के साथ बहुत सारी बातें शेयर करने का मौका मिलेगा। बिना हिचके उनसे वे भी कह देंगे, जो अभी तक आपके दिल के किसी कोने में कैद था। दिन अच्छा रहेगा।

Niyati Bhandari

Advertising