लव राशिफल 6 सितंबर- हम हैं प्रेम दीवाने..

Monday, Sep 06, 2021 - 07:49 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज साथी को दिया गया आपका कॉम्प्लिमेंट उन्हें बहुत खुशी देगा। सारा दिन वे आपके फैन बने रहेंगे। अपने मधुर व्यवहार से आपको खुश रखने का भी प्रयास करेंगे।

वृष- आज अपनी लव लैंग्वेज से पार्टनर को आकर्षित करने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं दें। इससे रिश्ते में नई ऊर्जा का संचार होगा। पार्टनर भी खुश रहेंगे।

मिथुन- आज साथी से कोई सरप्राइज़ गिफ़्ट मिलेगा। जरुरी नहीं कि तोहफा महंगा हो लेकिन उनका प्यार अवश्य दर्शाएगा। दिल से दिल की बातें होंगी।

कर्क- आज लंबे समय के बाद मिला साथी का प्यार भरा स्पर्श स्ट्रेस फ्री करेगा। भावनात्मक रूप से एक-दूसरे को करीब लाएगा। अंतरंग पलों का भरपूर आनंद लेंगे।

सिंह- साथी के लिए जो फील करते हैं, उसे आज खूबसूरत शब्दों और वाक्यों में पिरोकर साथी से कहें। ये छोटी सी कोशिश रिश्ते में टॉनिक का काम करेगी। जो दोनों को प्रसन्नता देगी।

कन्या- आज पार्टनर का रोमांटिक अंदाज़ आपको रोमांचित करेगा। सारा दिन प्यार भरी नोक-झोंक और रूठने-मनाने का सिलसिला चलता रहेगा।

तुला- आज चाहे वर्क प्रैशर की वजह से कवालिटी टाइम साथ में बिताने को न मिले लेकिन जितना भी वक्त गुज़ारेंगे वो बेहद हसीन होगा।

वृश्चिक- आज पूरा दिन एक-दूसरे के करीब होंगे। ऑफ़िस, रिश्तेदार, फोन या लैप्टॉप कोई भी डिस्टर्ब नहीं करेगा। दोनों मिलकर हॉलिडे भी प्लान कर सकते हैं।

धनु- आज पार्टनर को अपनी प्यार भरी नौटंकी से हंसाते रहेंगे। जिसे न केवल आप बल्कि सारा घर बहुत एंजॉय करेगा। सारा दिन प्यार-मोहब्बत से व्यतित होगा।

मकर- वैसे तो आप जीवन में आदर्शों को बहुत महत्व देते हैं लेकिन आज अपनी अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी को हथियार बनाकर फ्लर्टिंग करेंगे और अपना काम निकलवाएंगे।

कुंभ- लॉकडाउन के चलते बाहर जाना संभव नहीं है। रिश्ते में नई ऊर्जा भरने के लिए आज घर पर ही साथी के लिए रोमांटिक डिनर प्लान करें। उनके मनपसंद पकवान बनाएं।

मीन- आज आपको एहसास होगा अपने रिश्ते को कैज़ूअल लेकर कितनी बड़ी भूल कर रहे थे। रिश्ते की गर्मी बनाए रखने के लिए खुद में पहले जैसा जोश लाएं।

 

Niyati Bhandari

Advertising