लव राशिफल: आंखों की बात हो, आंखों के साथ हो...

Sunday, May 03, 2020 - 09:35 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष-
प्रेम संबंधों के लिए- वहीं विवाहित जोड़ों के बारे में कहा जा रहा है कि दिन के आखिर में जीवनसाथी उपयुक्त सहारा बनेगा। आपको उससे सुख की अनुभूति प्राप्त होगी और वह आपके प्रेम को समझेगा।

वृष- इस राशि के जातकों के लिए समय बहुत अनुकूल है परंतु आपके परिवार वाले आपके प्रेम संबंधों में कुछ अड़चनें पैदा करेंगे मगर आप उनको अपने शांत स्वभाव और प्यार से मना लेंगे। कहने का मतलब है कि आपका रिश्ता और भी मज़बूत होगा।

मिथुन- दिन की शुरुआत में समय आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। जो लोग अपने प्रेम का इज़हार करना चाहते हैं वे आज इस काम को अंजाम दे सकते हैं, उन्हें सक्सेस ज़रूर हासिल होगी।

कर्क- कर्क राशि वाले जातकों के लिए समय मिला-जुला रहने वाला है। अगर आप इस समय किसी नए रिश्ते में बंधते हैं तो जल्दबाज़ी न करें। ऐसा कहा जा सकता है कि कोई आपके प्रेम संबंधों में दखलंदाजी की कोशिश कर सकता है। 

सिंह- यह समय कई प्रकार की स्थितियों को देने वाला है इस स्थिति में आप प्रेम संबंधों में विचारशील बने रहेंगे। आप किसी के प्रेम पाश में बंधे रहने की चाह रखेंगे। प्यार और नए रिश्ते बनाने के लिहाज़ से जून का महीना काफ़ी अच्छा रह सकता है। 

कन्या- प्यार मोहब्बत के मामले में समय आपके लिए फेवरेबल रहेगा। साल के मध्य में आपके दांपत्य जीवन में मधुरता का अभाव हो सकता है फिर भी परेशान न हों और बुद्धिमत्ता से काम लें। प्रभु की कृपा से सब ठीक हो जाएगा।

तुला- वैवाहिक संबंधों में बंधने का समय है इसलिए तैयार हो जाएं। आपके जीवन में खुशियां दस्तक देने वाली हैं। जिससे भी शादी करने के ख्वाब सजा रहे हैं, उसके पूरे होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। 

वृश्चिक- आज का नया दिन आपके लिए नए रिलेशन्स लेकर आ सकता है। वैवाहिक संबंधों में बंधने का समय है इसलिए तैयार हो जाएं और अपनी पसंद को रिश्तों में बदलते हुए देखिए। 

धनु- दिन शुरूआत कुछ कम अनुकूल है लेकिन चिंता करने की ज़रूरत दिन के मध्य यानि में आपके दांपत्य रिश्ते पहले की अपेक्षा और अधिक मज़बूत होते चले जाएंगे। 

मकर- प्रेम प्रसंगों को आप विवाह का रूप देने का प्रयास कर सकते हैं। साव के आधे में आप जोश और उत्साह से भरे रहेंगे। आपको नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा।

कुंभ- प्रेम संबंधों दृष्टि से दिन बहुत ही शुभ कहा जा सकता है। दांपत्य संबंध में बंधने के लिए यह समय बहुत ही अनुकूल है। अगर इस दौरान आप किसी को प्रपोज़ करेंगे तो प्रपोज़ल भी बहुत ही आसानी से स्वीकार कर लिया जाएगा। तो देर न करते हुए कर डालिए शुभ समय है।

मीन- आज का दिन मिले-जुले फल देने वाला है। प्रेम संबंधों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके प्रेम संबंध को विवाह में बदलने की बात हो सकती है। 

Jyoti

Advertising