लव राशिफल- प्यार हुआ इकरार हुआ...

Tuesday, Apr 19, 2022 - 08:34 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज आपका मनमौजी स्वभाव कुछ विचित्र सा रहेगा। सारा दिन अपनी ही धुन में रहेंगे और अपने कार्य में मस्त रहेंगे। पार्टनर आपसे नाराज़ रहेगा।

वृष- आज सोशल नेटवर्किंग के जरीए अपने स्वभाव से एकदम उलट जीवनसाथी मिलने की संभावना है। अन्य की लव लाइफ प्यार भरी रहेगी।

मिथुन- आज आपका स्वभाव बहुत क्रोधी रहने वाला है। जिस कारण आपके प्यार भरे संबंधों में टकराव हो सकता है। साथी का प्यार चाहते हैं तो संभल कर रहें।

कर्क- आज आपके आकर्षक नयन-नक्‍श साथी को अपना दिवाना बना कर रखेंगे। अपने संबंधों में ताजगी बनाए रखने के लिए कुछ नया करने का प्रयास करें।

सिंह- आप साथी के प्रत‌ि वफादार तो हैं लेकिन शंकालु म‌िजाज पर थोड़ा अंकुश लगाएं। आज आपके इसी स्वभाव के कारण तू-तू, मैं-मैं हो सकती है।

कन्या- आज अपने से किसी कम उम्र के व्यक्ति के प्रेम जाल में फंस सकते हैं। बहुत सोच-व‌िचार कर कोई भी निर्णय लें। आपका भविष्य खराब होने की संभावना है।

तुला- आज का दिन प्रेम संबधों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आया है। सारा दिन व्यस्तता से भरपूर होने के कारण साथी के साथ अधिक समय व्यतित नहीं कर पाएंगे।

वृश्चिक- आज अपनी समझदारी और ज्ञानी स्वभाव से साथी का गुस्सा जल्दी शांत कर लेंगे। व‌ाद-व‌िवाद में न फंसकर उन्हें खुश करने का प्रयास करें।

धनु- आज अपने साथी को छोड़कर आप द‌िखने में सुंदर किसी अन्य के प्रेम में फंस सकते हैं। जो आपके संबंधों में दरार लाने का कारण बनेगा। सावधान रहें।   

मकर- आज आपका स्वभाव चंचल रहेगा लेकिन साथी का गर्म म‌िजाज। अपने रूपवान और गुणवान व्यक्तित्व के बल पर उन्हें प्रसन्न करने का प्रयास करें।

कुंभ- आज का दिन बहुत भाग्यशाली है। अपनी बौद्ध‌िक क्षमता के बल पर साथी का दिल जीतेंगे। वो बहुत प्रसन्न होंगे। अच्छे कपड़े या गहने भेंट में मिल सकते हैं।

मीन- आज आपका स्वभाव शांत रहेगा लेक‌िन जब साथी की कोई बात द‌िल से लगा लेंगे तो उस पर अड़े रहेंगे। पार्टनर का आपको मनाना मुश्किल हो जाएगा।

 

 

Niyati Bhandari

Advertising