लव राशिफल 10 जून- तेरे सीने में मेरा दिल धड़के...

Thursday, Jun 10, 2021 - 08:12 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- इस राशि वालों को आज अपने प्रेम जीवन में कुछ खास पल बिताने को मिलेंगे। जो लोग शादीशुदा हैं उनके सबके जीवन में थोड़ा सा तनाव आ सकता है। उसी परिवार सदस्य के कारण दोनों में किसी बात को लेकर झड़प हो सकती है।

वृष-  वृषभ राशि के शादीशुदा लोगों के जीवन में आज कुछ ऐसा घटित हो सकता है जिसकी उन्होंने उम्मीद नहीं की होगी। कुछ बहुत बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। एक साथ मिलकर समाधान सोचेंगे तो मुसीबतों से निजात मिल सकती है।

मिथुन- आज आपका साथी अपनी बात मनवाने के लिए अधिक जिद कर सकता है जिससे आपका उनके साथ झगड़ा हो सकता है। गणपति जीवन के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा। 

कर्क- इस राशि के जो लोग विववाहित है आज उनके लिए दिन बहुत ही खुशहाल साबित होने वाला है। साथ ही साथ प्रेम जीवन जीने वाले लोगों के लिए भी दिन बेहतर साबित होगा। विरोधी आपके रिश्ते को तोड़ने की कोशिश मैं लगे रहेंगे परंतु ना कामयाब होंगे।

सिंह- आज आपका साथी हर काम में आपका साथ देगा। दिल से आपका दिन काफी राहत भरा गुजरेगा। प्रेमी अपनी प्रेमिका को कोई खास सरप्राइस दे सकते हैं। हालांकि हो सकता है आपका सरप्राइज पार्टनर को ज्यादा पसंद ना आए।

कन्या- इस राशि के लोगों में प्रेम बढ़ेगा। तो वही विवाहित और अविवाहित दोनों ही लोगों के जीवन में अपने पार्टनर के साथ चल रही गलतफहमियों का आज खात्मा होगा। ध्यान रहे अधिक क्रोध ना करें वरना बात बनते बनते बिगड़ सकती है।

वृश्चिक-  जो लोग प्रेम जीवन में हैं उन्हें आज अपने जीवन में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। परंतु शादीशुदा लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है एक दूसरे के लिए समय निकाल कर कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।

धनु- प्रेम के लिहाज से देखें तो आज आपका दिन थोड़ा सा कमजोर प्रतीत हो रहा है अपनी प्रिय से झगड़ा हो सकता है परंतु शायद लोगों के लिए खुशखबरी है उनके ग्रस्त जीवन में आज खुशियां ही खुशियां आने वाली हैं तथा आपस में पैदा हुई गलतफहमियां दूर होंगी।

मकर- इस राशि के लोगों के लिए भी आज का दिन प्रेम के लिए अनुकूल है। अपने प्रिय से कोई गुड न्यूज़ सुनने को मिल सकती है। साथ ही साथ इस राशि के विवाहित लोगों का जीवन भी आज एक नया अच्छा मोड़ लेगा, एक दूसरे को अपने दिल की बात बता पाएंगे।

कुंभ- कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा साबित हो सकता है रिश्ते में रोमांच बढ़ेगा। विवाहित लोगों के जीवन में भी आज प्यार की कमी दूर होगी। एक दूसरे को  पर्याप्त समय देने की कोशिश करेंगे।

मीन- इस राशि के जातकों के लिए भी आज का दिन अच्छा साबित हो सकता है। जो लोग अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं उनके लिए आज का दिन फेवरेबल साबित होगा। विवाहित जीवन में थोड़ी बहुत तकरार तो होगी मगर दिन के आखिर में एक साथ प्यार के पल बिताएंगे।

 

Jyoti

Advertising