लव राशिफल 18 अक्टूबर: ईश्क में तेरे खो जाऊं

Sunday, Oct 18, 2020 - 08:47 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष-
इस राशि के लोगों को आज अपने प्यार का साथ मिल सकता है। मगर इस बात का खास ध्यान रखें कि आप के मुुख से कोई आसी बात न निकले जिससे साथी का मन दुखे।

वृष- पार्टनर के साथ आपका झगड़ा हो सकता है। सर्तक रहें। बिन बात के बहस न करें। वरना रिश्तों में खट्टास पैदा हो सकती है।

मिथुन- इस राशि की महिलाओं के जीवन में अच्छा समय आने वाला है। मनचाहा जीवनसाथी मिलने की इच्छा पूरी हो सकती है। मगक उत्सुक्ता वश कोई गलत कदम न उठाएं।

कर्क- किसी तीसरे की बातों में आकर अपना जीवन बर्बाद न करें। अगर जीवनसाथी को लेकर कोई बात आपको परेशान कर रही है तो किसी तीसरे की बजाए सीधा उनसे बात करें।

सिंह- इस राशि की महिलाओं के पारिवारिक संबंध आपस में बिगड़ सकते हैं। मगर पति- पत्नी का आपसी स्नेह बिल्कुल कम नहीं होगा।

कन्या- आज इस राशि के लोग एक-दूसरे के प्यार में खो जाएंगे। नज़दीकि़यां बढ़ेंगी। दुश्मनों से सावधान रहने की ज़रूरत है।

तुला- आज कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। इससे आपके मन को शांति प्राप्त होगी। साथ ही आपके दिमाग से काम का बोझ दूक होगा व पार्टनर को समय दें पाएंगे।

वृश्चिक- आज अपने रूठे हुए जीवनसाथी को मना तेे लेंगे। मगर आपकी छोटी सी भूल आपके उनसे दूर भी कर सकती है, सावधान रहे।

धनु- प्यार और मोहब्बत के लिहाज से आपका दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। इसलिए अधिकतर प्रयास आदि करने की आवश्यकता नहीं है। जे जैसा चल रहा है चलने दें।

मकर- इस राशि के लोग पार्टनर की खुशी में खुश होंगे। जिसे देख पार्टनर भी इनके लिए अधिक महसूस करेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। जाने- अनजाने में ऐसी बात न करें जिससे मन परेशान हो।

कुंभ- साथी की सेहत खराब हो सकती है। ध्यान रखें। प्रेमी अपने घर पर शादी की बात करने में जल्दी न करें वरना नुकसान हो सकता है।

मीन-आपके के लिए फायदों वाला है। पार्टनर के साथ समय बिताने को ते मिलेगा ही साथ ही साथ दिल की बातें भी बेझिक उनके सामने रख पाएंगे।

Jyoti

Advertising