लव गुरु से जानें, आज कैसी रहेगी आपकी Romantic life

Tuesday, Jul 21, 2020 - 07:06 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Tip of the day:
टिप ऑफ़ द डे- जिस भी महिला के बच्चा होने में प्रॉब्लम आ रही है।  वह बीज वाले फल का  दो पौधे किसी दो मंदिर यान पार्क में लगाएं और 6 महीने तक उसकी सेवा करते रहें।  अवश्य ही लाभ मिलेगा। 

मेष- आज लव लाइफ में नीरसता महसूस कर सकते हैं। प्रेमिका से अधिक बातचीत करना हानिकारक साबित हो सकता है। विवाहित जीवन में पारिवारिक जनों का हस्तक्षेप आपके रिश्तों में दरार ला सकता है। 

वृष- आज लव लाइफ में रोमांस रहने वाला है। कपल्स एक दूसरे का भरपूर साथ देंगे। विवाहित जातक आज कोई नई चीज़ लेकर आ सकते हैं। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। 

मिथुन- आज पूरा दिन आप अपने पार्टनर से मिलने के लिए बेचैन रहेंगे। आपको अपनी भावनाओं के ऊपर नियंत्रण रखना होगा। जो लोग विदेश में अपना जीवन साथी ढूंढ रहे हैं उनकी तलाश आज खत्म हो जाएगी। 

कर्क- प्रेम प्रसंग में सतर्कता बरतने की ज़रूरत है। किसी कारणवश आज जीवनसाथी या प्रेमी के साथ आपके संबंध खराब हो सकते हैं। विवाहित जातक खासतौर पर अपने आप पर काबू रखें, किसी छोटी सी बात को लेकर अनबन हो सकती है। 

सिंह- किसी खास के साथ नया रिश्ता कायम होने से पुराने रिश्तें टूट सकते हैं। जो शादीशुदा लोग घर में ही व्यस्त रहने के कारण एक दूसरे को समय नहीं दे पा रहे हैं उनमें आज मनमुटाव रह सकता है। 

कन्या- आज लव पार्टनर के साथ आज वक्त गुज़ार सकते हैं। दिन शुभ रहने वाला। सारा दिन रोमांस में डूबें रहेंगे। शादीशुदा जातकों का दिन आज खुशनुमा रहेगा।  आज प्रेम भरे जीवन का लुत्फ ले सकते हैं। 

तुला- आप के प्रेम भरे व्यवहार के कारण प्रेमी आपकी तरफ़ आकर्षित होगा। उत्साह और प्रेम भरा दिन गुजरेगा। जीवन साथी के साथ रिश्ते और रंगीन हो सकते हैं। आज कोई गिफ्ट भी मिल सकता है।

वृश्चिक- शादीशुदा जातकों का आज परिवार के साथ घूमने का कार्य कार्यक्रम बन सकता है। यह यात्रा आपकी रोमांस भरी रहने वाली है। आज लव पार्टनर से आपको उपहार मिल सकता है। और एक दूसरे के साथ अकेले समय बिता सकते हैं। 

धनु- आज आपको महिलाओं से लाभ प्राप्त हो सकते हैं आज आपकी किसी खास महिला से मुलाकात हो सकती है। शादीशुदा जातकों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है। 

मकर- लवमेट के लिए आज का दिन रोमांचक रहने वाला है। जीवन साथी आज आप की हर तमन्ना पूरी कर सकता है। एक-दूसरे की मन की बातों को समझने की कोशिश में सफल होंगे। रिश्तों में नज़दीकियां आएंगी।

कुंभ- सिंगल जातकों को आज आपके मित्र के रूप में अपना जीवन साथी मिल सकता है। शादीशुदा जातकों को आज खुशखबरी मिलेगी। तो इसके अलावा मैरिड कपल्स आज दो से तीन होने की प्लानिंग कर सकते हैं। 

मीन- आज आपके विवाह के संबंध बन सकते हैं। सोशल मीडिया में आपको अपना जीवन साथी मिल सकता है। विवाहित जातक अपने प्रेम संबंधों को और मज़बूत करेंगे। आज कहीं बाहर जाकर रोमांटिक पल बिता सकते हैं। 

Jyoti

Advertising