Love Horoscope:  इन राशि वालों को मिलेगा अपने साथी का पूरा साथ

Tuesday, Jan 26, 2021 - 01:12 PM (IST)

मेष- अगर आप आज के दिन पार्टी पर जाना चाहते हैं तो पार्टनर के साथ जाएंगे तो अधिक लाभ मिलेगा। इसके अलावा आप अपने पार्टनर को कोई सरप्राइज दें सकते हैं।

वृष- आप पहली बार डेट पर किसी के साथ बाहर जा रहे हैं तो आपका समय अच्छा बीतने वाला है। आपके पार्टनर पर आपका इम्प्रेशन भी अच्छा होगा। इतना ही नहीं आपको डेट पर कुछ सरप्राइज भी मिल सकता है।

मिथुन- आज आपको प्यार में धोखा मिल सकता है, इसीलिए अगर किसी को प्रपोज करने जा रहे हैं तो उससे पहले थोड़ा सोच-समझ लें और उसके बाद ही किसी निर्णय पर पहुंचे।

कर्क- प्रेम जीवन के लिए दिन बढ़िया रहेगा। लव पार्टनर को कोई प्यारा-सा तोहफा देने का विचार कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में भी हल्के-फुल्के तनाव के बावजूद दिन बढ़िया रहेगा।

सिंह- दांपत्य मामलों में जीवनसाथी से विचार-विमर्श हो सकता है। प्रेमी-प्रेमिका के लिए समय बहुत अच्छा जा रहा है। अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो कर सकते हैं।

कन्या- शादी-शुदा जीवन में सुख रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तेदार के घर में जा सकते हैं या ससुराल पक्ष से कोई मेहमान आ सकता है। प्रेम जीवन के दिन सामान्य रहेगा। एक-दूसरे को उपहार देने से रिश्ते में मिठास आएगी।

तुला- अपने पार्टनर को अपने दिल की बात बताने का आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। अपने पार्टनर को बताएं कि आप उनके लिए क्या महसूस करते हैं। ऐसा करना आपके प्यार को पहले से अधिक मजबूत बनाएगा।

वृश्चिक- इस राशि वाले को आज सच्चा प्यार मिल सकता है। लेकिन उस रिश्ते में आपको कुछ गलत महसूस हो तो आगे बढ़ने से रुक सकते हैं। आज आपका रिश्ता एक अगल मोड़ पर जा सकता है। दोस्ती में आई दरार भी खत्म हो सकती है।

धनु- प्रेम जीवन के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा, लेकिन उतावलेपन से बचें। दांपत्य जीवन से थोड़ी निराशा हो सकती है। जीवनसाथी से किसी मुद्दे पर मतभेद होने की संभावना है।

मकर- आज आप अपने बीच के रिश्ते को आगे बढ़ा सकते हैं। अपने पार्टनर से शादी की बात कर सकते हैं। उनसे शादी के बंधन में बंधने के लिए समय आपके अनुकूल है।

कुंभ- दांपत्य जीवन में खुशी भरा समय दिखाई देगा। जीवनसाथी से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य रहेगा। प्रियतम से किसी खास बात पर चर्चा हो सकती है।

मीन- इस राशि वाले की लव लाइफ काफी अच्छी रहेगी। आज आपको आपके पार्टनर से सरप्राइज मिल सकता है। साथ ही आपके सबसे अच्छे दोस्त से भी आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है। 

Lata

Advertising