2024 Love and Marriage Horoscope- 2024 में इन राशियों की लव लाइफ होगी बेहतर, जीवन में बरसेगा प्रेम

Wednesday, Jan 03, 2024 - 09:48 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

2024 Love and Marriage Horoscope- जीवन में प्रेम का स्थान बहुत महत्वपूर्ण है और प्रेम के बिना आदमी का जीवन नीरस रहता है। कोई भी इंसान जीवन भर सच्चे प्रेम की तलाश में रहता है और कईयों की तलाश पूरी भी हो जाती है और कइयों के हाथ निराशा भी लगती है यानी प्रेम के मामले में सभी लोग लकी नहीं रहते। जीवन में शुक्र ग्रह को प्रेम का कारक ग्रह माना गया है और चंद्रमा को पहली नजर में प्यार का कारक ग्रह माना गया है। जीवन में प्रेम की प्राप्ति में शुक्र, चंद्रमा और मंगल का भी अहम योगदान होता है। शुक्र ग्रह को ज्योतिष में प्रेम, आनंद, भोग विलास का कारक माना जाता है। चंद्रमा को हमारी कोमल भावनाओं का प्रतीक माना जाता है। मंगल को दिलेरी का प्रतीक माना जाता है। कुंडली में जब शुक्र के साथ मंगल आ जाते हैं तो व्यक्ति निधड़क होकर अपना प्रेम संबंध जाहिर करता है और प्रेम की सफलता के लिए किसी भी हद तक चला जाता है। चंद्रमा भी पहली नजर में प्रेम करवा देता है। देवगुरु बृहस्पति वैवाहिक जीवन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

2024 में ग्रहों की चाल कई राशियों की जिंदगी में प्रेम की बरसात करने वाली है। लव लाइफ को बेहतर बनाने वाली है। रोमांस के मौके देने वाली है। कई राशियों की जिंदगी में प्रेम और खुशियों की मिठास घोलने वाली है। प्रेम में नई अनुभूति करने वाली है, जिससे आप बहुत आनंदित महसूस करेंगे। खुद को प्रेम रस से सराबोर और महसूस करेंगे।

साल 2024 में ग्रह नक्षत्र मेहरबान रहने वाले हैं और गुरु के मार्गी होने से लेकर गज लक्ष्मी, आयुष्मान योग, गजकेसरी जैसे राजयोग बन रहे हैं। ऐसे में साल भर कुछ राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती हैं।

साल 2024 ग्रहों के गोचर से कई राशियों के प्रेम जीवन बहुत ही शानदार रहने वाले हैं और ऐसी भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं। हो सकता है कि आपकी राशि भी इन भाग्यशाली राशियों में शामिल हो।

पहली भाग्यशाली राशि मेष राशि है। 2024 का जो साल है, वह मेष राशि के लोगों के जीवन में लव लाइफ के हिसाब से बहुत शानदार रहने वाला है और इस साल आपके जीवन में किसी पार्टनर की एंट्री हो सकती है शादी का योग भी बन सकता है। रोमांस के मौके मिलेंगे और आप अपने आप को बहुत एनर्जेटिक महसूस करेंगे। बहुत उत्साहित महसूस करेंगे।

दूसरी भाग्यशाली राशि मिथुन राशि है मिथुन राशि वाले इस साल काफी रोमांटिक रहने वाले हैं। देवगुरु बृहस्पति की दृष्टि पंचम भाव पर पड़ने से प्रेम संबंध और मजबूत होगा और इस साल आपकी मुलाकात किसी ऐसे पार्टनर से हो सकती है जो आपके प्रेम जीवन को बदल देगा और जीवन ब्लैक एंड व्हाइट से रंगीन हो जाएगा।

प्रेम के लिहाज से तीसरी भाग्यशाली राशि कर्क राशि है। प्रेम और विवाह के नजरिए से कर्क राशि वालों के लिए साल 2024 बहुत अच्छा साबित होने वाला है और साल के शुरुआत में ही आपका प्रेम स्वीकार हो सकता है यानी प्रेम निवेदन स्वीकार हो सकता है। यानी कोई आपको प्रपोज कर सकता है या आप किसी को प्रपोज कर सकते हैं और दोनों ही मामलों में आप लकी रहने वाले हैं। साल के अंत में शादी का योग भी बन रहा है।

प्रेम के लिहाज से चौथी भाग्यशाली राशि कन्या राशि है। आपका प्रेम प्रस्ताव स्वीकार होगा और घर वाले आपके प्रेम को स्वीकृति प्रदान करेंगे। आप अपने पार्टनर के साथ काफी रोमांटिक लम्हे गुजारेंगे। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। अपने लव पार्टनर के साथ आप कहीं किसी ट्रिप पर भी जा सकते हैं और विवाह योग्य व्यक्तियों को पसंदीदा जीवन साथी मिलेगा।

पांचवी भाग्यशाली राशि तुला राशि है और तुला राशि वालों के प्रेम की डोर और मजबूत होगी। आपका प्रेम परवान चढ़ेगा और अपने लव पार्टनर से शादी करने के लिए आपके परिवार की ओर से भी मंजूरी मिलेगी। इस साल की शुरुआत में ही आप प्यार और रोमांस का अनुभव करेंगे और अपने पार्टनर से प्यार का इजहार करने से आप चूकेंगे नहीं और रिश्ते को अंजाम तक पहुंचाने का पूरा प्रयास करेंगे। आपको सफलता भी मिलेगी।

छठी भाग्यशाली राशि धनु राशि है। धनु राशि वालों के जीवन में प्रेम की बरसात होगी और प्रेम में मंगल ही मंगल होने वाला है। देवगुरु बृहस्पति साल की शुरुआत में ही पंचम भाव में विराजमान रहेंगे और कुंडली के पंचम भाव को संतान भाव के साथ-साथ प्रेम भाव भी कहा जाता है। आपका प्रेम प्रस्ताव स्वीकार होगा और शुक्र ग्रह भी मार्च महीने के बाद आपके प्रेम के लिए अनुकूल स्थितियां तैयार करते चले जाएंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगी। रोमांस के मौके आएंगे। नया रिश्ता बनेगा और पार्टनर के साथ विदेश यात्रा का योग भी बनेगा।

गुरमीत बेदी
9418033344

Niyati Bhandari

Advertising