ऐसे लोगों का भगवान कभी साथ नहीं छोड़ते

Sunday, Feb 03, 2019 - 01:56 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा(video)
महाभारत एक ऐसा ग्रंथ है जिसमें से हमें बहुत सी बातों के बारे में जानकारी मिलती है। महाभारत युद्ध से पहले युधिष्ठिर ने भगवान कृष्ण से धर्म और कर्म को लेकर कुछ बातें पूछी और उस पर भगवान ने एक श्लोक के द्वारा बताया कि अगर कोई व्यक्ति 4 आसान काम करता तो मैं उनका साथ कभी नहीं छोड़ता। जैसे कि जो मनुष्य अपनी इंद्रियों पर नियंत्रण रखते हैं और धर्म के रास्ते पर चलते हैं, ऐसे लोगों से भगवान जल्दी खुश हो जाते हैं। तो चलिए जानते हैं उन कामों के बारे में - 

श्लोक
दानेन तपसा चैव सत्येन च दमेन च।
ये धर्ममनुवर्तन्ते ते नराः स्वर्गामिनः।।

हिंदू धर्म में दान करने का बहुत महत्व बताया गया है। कहते हैं जो व्यक्ति दान आदि करता रहता है वो भगवान को अति प्रिय होता है और उसे पुण्य की प्राप्ति होती है। मनुष्य को कभी भी अपने दान का हिसाब-किताब नहीं करना चाहिए और इसे हमेशा गुप्त तरीके से करना चाहिए। जो भी दान से संबंधी इन बातों को ध्यान में रखता है उसके सारे पाप मिट जाते हैं। 

भगवान की तरफ ध्यान लगाना सबके लिए बहुत जरूरी माना जाता है। कई लोग अपनी लाइफ में इतना बिजी हो जाते हैं कि वो भगवान का शुक्रिया अदा करना ही भूल जाते हैं। लेकिन व्यक्ति को ये बात कभी नहीं भूलनी चाहिए कि हमें अपने जीवन में जो कुछ भी मिला है वो सब भगवान का दिया है और उसके लिए उनका ध्यान और शुक्रिया अदा करना बेहद जरूरी होता है। रोज दिन में थोड़ा समय निकालकर भगवान के तप और ध्यान आदि को देने से मनुष्य की सारी परेशानियां दूर होती है। 

कहते हैं जो व्यक्ति अपने मन पर काबू कर लेता है उसके सारे काम अपने आप पूरे होने लग जाते हैं। ये मन बहुत चंचल होता है, हर समय ये कहीं न कहीं भटकता रहता है और इसे वश में करना बेहद जरूरी होता है। स्वर्ग की इच्छा रखने वालों को अपने मन को वश में रखना बहुत ही जरूरी है।

जो व्यक्ति अपनी लाइफ में हमेशा सच बोलता हो उसका साथ भगवान कभी नहीं छोड़ता। कहा जाता है कि जिस व्यक्ति सच बोलने का गुण होता है, उसे जीवन में हर जगह सफलता मिलती है। इसलिए व्यक्ति को सच बोलने और हर परिस्थिति में सच का ही साथ देने का गुण अपनाना चाहिए।
4 फरवरी को है मौनी अमावस्या, जानें इस दिन क्यों होता है कुंभ का शाही स्नान ?(video)

Lata

Advertising