Mahashivratri: आज घर लाएं ये सामान बरसेगी शिव कृपा, नहीं रहेगा कोई अभाव

punjabkesari.in Saturday, Feb 18, 2023 - 06:03 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mahashivratri 2023: आज 18 फरवरी फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि शनिवार के दिन महाशिवरात्रि पर्व है। इस बार इस पर्व के साथ-साथ शनि प्रदोष व्रत भी है। जो भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन व्रत रखने से व्यक्ति की सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं, बाधाओं और कष्टों से मुक्ति मिलती है। भोले भंडारी शिव बाबा को त्रिदेवों में सर्वाधिक महत्व प्राप्त है। तैंतीस कोटि देवी-देवताओं में शिव बाबा ही ऐसे हैं, जिनकी लिंग के रूप में पूजा होती है और जिन्हें उनके भक्त फक्कड़ बाबा के रूप में जानते हैं। उनकी पूजा ब्रह्मा, विष्णु, राम ने भी की है। कुछ ऐसा सामान है जो भगवान शिव को बहुत प्रिय है। यदि आप उसे अपने घर में ले आते हैं तो आपके घर-परिवार पर बरसेगी शिव कृपा और जीवन में नहीं रहेगा कोई अभाव।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari  Som Pradosh

Parad Shivling पारद शिवलिंग: आवासीय या व्यावसायिक भवन में यदि पारद शिवलिंग की स्थापना कर दी जाए और नित्य उसकी श्रद्धा से पूजा-अर्चना की जाए तो सभी प्रकार के वास्तुदोषों का निवारण हो जाता है।

Ash भस्म: बाबा भूतनाथ को भस्म बहुत भाति है। तभी तो वो अपने सारे शरीर पर उसे रमाते हैं। यदि आप अपने घर के मंदिर में थोड़ी भस्म रखेंगे तो हर तरह का अभाव नष्ट होगा।

Rudraksh रूद्राक्ष: घर के हैड के बैडरूम में रूद्राक्ष को स्थापित करने से महालाभ प्राप्त होते हैं।

PunjabKesari Som Pradosh
Gangaajal गंगा जल: रसोई में गंगा जल रखने से पारिवारिक सदस्य हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करते हैं। अन्न के भंडार भरे रहते हैं। 

Trishul त्रिशूल: घर के विशाल कक्ष में चांदी अथवा तांबे का त्रिशूल स्थापित करें। घर में सकारात्मकता का प्रभाव प्रबल रहेगा।

Water in pot​​​​​​​ लोटे में पानी: घर में जिस जगह पारिवारिक सदस्य सबसे ज्यादा समय व्यतित करते हों वहां तांबे के बर्तन में पानी भरकर रखें। लोटे में पानी भरना श्रेसकर रहेगा। घर में प्रेम और खुशहाली का माहौल बना रहेगा।

PunjabKesari Som Pradosh 
 Damru​​​​​​​ डमरू: बच्चों के कमरे में डमरू रखने से उन पर किसी भी तरह का नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता और उनकी प्रगती में कोई भी बाधा उत्पन्न नहीं होती।

Nandi​​​​​​​ नंदी: घर की तिजोरी अथवा कैश बॉक्स में नंदी और गाय की चांदी की मूर्ति रखने से धन-धान्य के भंडार भरे रहते हैं।

Naag नाग: मुख्यद्वार के दोनों तरफ चांदी अथवा तांबे के नाग रखने से घर-परिवार में आ रही बाधाओं का नाश होता है।  

PunjabKesari kundli
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News