कल नहीं कर पाए कन्हैया को खुश तो आज करें इन मंत्रों का जाप

Saturday, Aug 24, 2019 - 11:43 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
“नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की”

इस साल यानि 2019 में नंदलाल बाल गोपाल का पर्व एक नहीं बल्कि दो दिन मनाया जा रहा है। देश के कुछ हिस्सों में कल 23 अगस्त को भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया है तो वहीं कुछ जगहों मे आज इस पर्व की धूम देखने को मिलेगी। ऐसे में ज्योतिषी विद्वानों का मानना है कि आज भी श्री कृष्ण की पूजा करना फलदायी रहेगा। जी हां, अगर आप के हाथों से कल लल्ला को खुश करने का मौका छूट गया है तो निराश मत हों क्योंकि अभी भी आपे पास मौका है।

ज्योतिष शास्त्र में इनके ऐसे मंत्रों के बारे में बताया गए है जिनका जाप करने से आपको मुरलीधर यानि श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन दिन इनका भरपूर आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है। तो चलिए अधिक देर न करते हुए जानते हैं इन खास मंत्रों के बारे में-

मंत्र-
लीलादंड गोपीजनसंसक्तदोर्दण्ड बालरूप मेघश्याम भगवन विष्णो स्वाहा
भगवान श्री कृष्ण का 29 अक्षर का मंत्र बहुत ही लाभकारी माना जाता है। ज्योतिष विद्वान के मुताबिक इस मंत्र का एक लाख बार जाप करना चाहिए। मान्यता है कि जप के दौरान घी, शक्कर व शहद में तिल व अक्षत को मिलाकर हवन करने से जातक को स्थिर लक्ष्मी की अर्थात स्थायी संपत्ति की प्राप्त होती है।

मंत्र-
नन्दपुत्राय श्यामलांगाय बालवपुषे कृष्णाय गोविन्दाय गोपीजनवल्लभाय स्वाहा
श्रीकृष्ण का ये मंत्र 32 अक्षरों वाला है। इसके जाप से समस्त आर्थिक मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। अगर कोई जातक किसी तरह की आर्थिक तंगी से गुजर रहा हो तो सुबह स्नान के बाद कम से कम एक लाख बार इस मंत्र का जाप करें।

मंत्र-
ॐ कृष्ण कृष्ण महाकृष्ण सर्वज्ञ त्वं प्रसीद मे। रमारमण विद्येश विद्यामाशु प्रयच्छ मे”
33 अक्षरों वाले इस मंत्र में ऐसी चमत्कारी शक्तियां हैं जिस पर आप विश्वास नहीं कर पाएंगे। इस श्रीकृष्ण मंत्र का जो भी साधक जाप करता है उसे समस्त प्रकार की विद्याएं निःसंदेह प्राप्त होती हैं। बता दें यह गोपनीय मंत्र है।

मंत्र-
॥ कृष्णःकर्षति आकर्षति सर्वान जीवान्‌ इति कृष्णः॥
॥ ओम्‌ वेदाः वेतं पुरुषः महंतां देवानुजं प्रतिरंत जीव से ॥
इस मंत्र के नियमित जाप से धन से संबंधित किसी भी प्रकार का संकट टल जाता है।

Jyoti

Advertising