Libra horoscope: 2024 में तुला राशि के अच्छे दिन आने तय

Sunday, Dec 31, 2023 - 06:55 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Libra horoscope 2024: आज बात करेंगे शनि देव के गोचर के बारे में। तुला राशि के लिए शनि देव का गोचर कुम्भ राशि में हो रहा है। पूरा साल शनि देव इस राशि में रहेंगे। गोचर के लिहाज से शनि का गोचर पंचम भाव में हो रहा है। चौथी ढैया खत्म हो चुकी है। पंचम में शनि का गोचर शुभ नहीं होता। इसके बावजूद शनि के आपको कुछ बढ़िया परिणाम देखने को मिलेंगे। 17 जनवरी 2023 को जब शनि का गोचर हुआ था उस समय चंद्रमा वृश्चिक राशि में थे। ऐसे में शनि का चांदी का पाया बनता है। चांदी के पाए में बैठे शनि तुला राशि के जातकों के लिए बढ़िया फल करेंगे। शनि पंचम भाव में बैठे हैं। ये खान-पान का भाव है। यहां से संतान और मन देखा जाता है। शनि जिस राशि में विराजमान होते हैं, उस राशि में बढ़िया फल करते हैं। 

जन्म कुंडली में जब शनि पंचम में आ जाए तो संतान की तरफ से किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। यहां पर तुला राशि के जातकों को शनि संतान सुख दे सकते हैं। तरक्की होने की सम्भावना है। शनि सामने बैठकर ग्यारहवें भाव को प्रभावित कर रहे हैं। ग्यारहवें से इच्छाओं की पूर्ति देखी जाती है। शनि उस भाव को एक्टिव कर देंगे। पैसे, धन-दौलत और शोहरत के लिहाज से समय बहुत शानदार रहने वाला है। शनि दूसरे भाव को दसवीं दृष्टि से देखेंगे। आय और धन का स्थान दोनों ही शनि की दृष्टि में रहेंगे। धन लाभ होने की सम्भावना है। सप्तम को शनि देखेंगे। सिंगल को पार्टनर मिलने की सम्भावना है। अगर शादीशुदा हैं तो हो सकता है पार्टनर के साथ थोड़ा कनफ्लिक्ट हो। 2024 में शनि आपके लिए बहुत बढ़िया फल लेकर आएँगे। शनि कर्म के कारक हैं। पहले 3 महीने गुरु सप्तम भाव में रहेंगे। राहु आपकी कुंडली में छठे भाव में बैठे हैं। ये गोचर काफी शुभ है। शनि, राहु और गुरु ये तीनों का गोचर आपके लिए बहुत शुभ है। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

Prachi Sharma

Advertising