Leo 2024 full Horoscope: सिंह राशि वालों का सटीक राशिफल 2024
Friday, Dec 15, 2023 - 08:27 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Leo 2024 full Prediction: आज हम बात करेंगे कि सिंह राशि के जातकों के लिए 2024 कैसा रहने वाला है। सिंह राशि के जातकों का जन्म ज्यादातर मघा नक्षत्र में होता है। मघा के चारों के नक्षत्र इसमें आते हैं। उत्तराफाल्गुनी का एक चरण इसमें आता है। इसका मतलब या तो इनका जन्म केतु के नक्षत्र में होता है या फिर सूर्य के। सिंह राशि के जातक जो केतु के नक्षत्र में पैदा हुए हैं तो इस समय वो प्रोफेशनल लाइफ में हैं। वो इस समय लग्न की दशा से गुजर रहे हैं। जो शुक्र के नक्षत्र में पैदा हुए हैं वो हो सकता है चंद्रमा की दशा से गुजर रहे हो। नौवें भाव में मंगल की मेष राशि आती है। मेष राशि नौवें होने के कारण यदि मंगल की दशा शुरू हो गई है तो उनके लिए समय बहुत बढ़िया रहने वाला है। सिंह राशि वालों के लिए अगर मंगल की दशा चल रही है।
जो प्रोफेशनल जिनकी उम्र 40 साल के आसपास है उनका मंगल शुरू हो गया होगा। मंगल इस कुंडली में योगा कारक ग्रह होते हैं। चन्द्रमा कर्क राशि में है लेकिन यदि हम इनकी कुंडली में शनि का गोचर देखेंगे। तो शनि का गोचर इनके सप्तम भाव में होगा। गुरु इनके लिए भाग्य स्थान से गोचर कर रहे हैं। गुरु नौवें और दसवें इनके लिए बहुत बढ़िया फल करेंगे। साल की शुरुआत में ही इनको बहुत बढ़िया फल मिलेंगे। 30 अप्रैल तक गुरु इनकी राशि को देखेंगे। गुरु की दृष्टि पंचम पर होने का मतलब है जिनको संतान नहीं हुई उनको संतान मिल सकती है। जिनकी शादी नहीं हुई उनकी शादी भी हो सकती है। उसके बाद गुरु गोचर कर जाएंगे दसवें भाव में। दसवें भाव में जब गुरु गोचर करते हैं तो उन लोगों के लिए बहुत बढ़िया है जिनके पास जॉब नहीं है। गुरु की दृष्टि जाएगी दूसरे भाव के ऊपर। यहां से कारोबार देखा जाता है। गुरु की दृष्टि जाएगी चौथे भाव के ऊपर। चौथा भाव आपका सुख स्थान है, लाइफ में जितनी भी प्रॉपर्टी खरीदते हैं तो इस भाव से देखी जाती हैं।
नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728