ऐसी उंगलियों वाले किसी को भी नचाते हैं अपने इशारों पर

Friday, Apr 17, 2020 - 06:48 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

हाथ हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग हैं। अरस्तु के अनुसार हाथ हमारे समस्त शारीरिक व्यवस्था की अवचेतन शक्तियों के सक्रिय प्रतिनिधि हैं। इनके आकार-प्रकार व उंगलियों की बनावट से व्यक्ति के व्यक्तित्व को पहचाना जा सकता है।

उंगलियों की लंबाई : यदि मध्यमा उंगली की लम्बाई हथेली की लम्बाई के बराबर हो तो ऐसा व्यक्ति संतुलित होता है। वह अपनी सोच-विचार व योजना के अनुरूप कार्य करता है। ऐसा व्यक्ति गंभीर स्वभाव का होता है तथा अपने संतुलित स्वभाव के कारण जीवन में सफल होता है। किसी कार्य को करने से पहले उसे लाभ-हानि का अनुमान हो जाता है।

ऐसा व्यक्ति वही कार्य करता है जिसमें उसे निश्चित रूप से लाभ होने की संभावना रहती है। ऐसी उंगली वाले व्यक्ति उच्चाधिकारी, न्यायाधीश तथा स्थायी व्यवसाय वाले व्यवसायी होते हैं। ऐसे लोग रिस्क वाले कार्य नहीं करते।

लम्बी उंगलियां : जिन व्यक्तियों की उंगलियां हाथों से लंबाई में लम्बी होती हैं, वे ख्याली पुलाव पकाने वाले होते हैं। ऐसे लोग योजनाएं तो बहुत बनाते हैं लेकिन निष्क्रिय होने के कारण वे अपनी योजना को कार्यरूप नहीं दे पाते। कार्य करने से पहले ही तर्क-वितर्क करके सशंकित हो जाते हैं।

ऐसे लोग बुद्धिजीवी होते हैं तथा इनके कार्य करने की गति धीमी होती है। ऐसी उंगली वाले व्यक्ति दार्शनिक, वास्तु शिल्पी, कवि, विचारक, योजनाधिकारी आदि होते हैं। उनकी सलाह से कार्य करने वाले लोग लाभान्वित होते हैं। ऐसे लोग आलसी स्वभाव के होते हैं इसलिए आराम पसंद करते हैं। समाज में इनका अलग महत्व होता है।

छोटी उंगलियां : हथेली की लम्बाई की तुलना में छोटी उंगलियों वाले व्यक्ति कम सोचते हैं तथा काम ज्यादा करते हैं। ऐसे लोग बिना विचार किए काम शुरू कर देते हैं भले ही उन्हें हानि हो या लाभ। स्वभाव में ऐसे व्यक्ति तेज-तर्रार होते हैं। ये लोग हर काम में रिस्क उठाने के लिए तैयार रहते हैं, इसलिए ये लोग काफी उन्नति करते हैं। सक्रिय रहने के कारण ऐसे लोग सदा बेचैन रहते हैं और सदा किसी न किसी काम में लगे रहते हैं।

ये लोग त्वरित निर्णय लेने में सक्षम होते हैं चाहे वह सही हो या गलत। शेयर में धन लगाने वाले, सट्टा, जुआ खेलने वाले तथा लेन-देन का व्यवसाय करने वाले लोग इसी कोटि में आते हैं। छोटी उंगलियों वाले व्यक्ति प्रशासनिक अधिकारी भी होते हैं। इंजीनियर और मैकेनिक भी छोटी उंगलियों वाले ही होते हैं।    

 

Niyati Bhandari

Advertising