जानें, किन चीज़ों के गिरने पर होते हैं अपशकुन

Wednesday, May 22, 2019 - 02:30 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
शास्त्रों के अनुसार घर में रखी चीज़ों के गिरने का संबंध शुभ-अशुभ से होता है। अक्सर लोगों ने अपनी बुजुर्गों से शकुन-अपशकुन के बारे में सुना होगा। हालांकि इनका कोई वैज्ञानिक तर्क नहीं होता है। लेकिन फिर भी ये सब पुराने समय से चल रहा है और कई बार यह बातें सच साबित हो जाती हैं। क्योंकि इंसान ये नहीं समझ पाता कि अगर उसके साथ बुरा हो रहा है तो इसके पीछे क्या कारण हो सकता हैं। वैसे तो कई लोगों का मानना है कि ये सब अंधविश्वास की बात होती है। लेकिन जब कुछ घटनाएं हमारे जूवन में ऐसी घट जाती हैं, जिसकी वजह से हमें इन सब चीज़ों पर भरोसा करना पड़ता है। तो चलिए जानते हैं उन अपशकुनों के बारे में-

सुबह-सुबह खाली रखी हुई बाल्टी को देखना बहुत ही अपशगुन माना जाता है। जिस व्यक्ति को सवेरे ही खाली बाल्टी दिखाई देती है उसके कामों में उसे तमाम तरह की बाधाएं आने लगती है। बाथरूम में हमेशा बाल्टी को हमेशा भरकर रखना चाहिए।

कहते हैं कि घर पर लोहे से बनी हुई चीजें रखने से बुरी आत्माएं नहीं भटकती। 

वैसे तो दूध का उबलकर गिरना बहुत शुभ माना जाता है। लेकिन दूध का जमीन पर गिरना अशुभ माना जाता है। 

वास्तुशास्त्र में घर पर आइने का बहुत ही महत्व होता है। दर्पण या फिर शीशे से बनी हुए चीजें का टूटना बहुत ही अशुभ माना जाता है। चटके हुए आईने में कभी भी अपना श्रृंगार नहीं करना चाहिए। 

अगर घर से काम पर जाते समय छींक आ जाए या कोई ओर छींक दे तो इसे भी बहुत अपशगुन माना जाता है। घर से निकलते वक्त अगर छींक आएं तो वापस घर के अंदर चले जाना चाहिए और कुछ खा कर या पानी पीकर ही दोबारा निकलना चाहिए।

घर में मकड़ी के जाले का होना, और चमगादड़ों का घर पर डेरा डालना बड़ी अपशकुन माना जाता है। 

कहते हैं कि घर पर या घर के आस-पास बिल्लियों का रोना या फिर आपस में झगड़ा करना अपशकुन माना जाता है। ये संकेत देती हैं कि कोई अनहोनी घटना होने वाली है। 

Lata

Advertising