गणेश चतुर्थी के पहले दिन कुछ इस तरह सजाया गया लालबाग के राजा का पंडाल

Monday, Sep 02, 2019 - 05:26 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
हिंदू धर्म में भगवान गणेश को बहुत से नामों से जाना जाता है। कई भक्तगण उनका नाम बप्पा भी पुकारते हैं। ये बात तो सब जानते ही हैं कि पूरे देश में आज गणेश चतुर्थी की धूम मची हुई है और पूरे देशभर में उनके कई मंदिर विख्यात हैं। लेकिन मुम्बई के लालबाग के राजा की पहचान ही अपने आप में अलग है। हर साल की तरह इस साल भी यहां पर भगवान गणेश का अद्भूत श्रृंगार किया गया है। बता दें कि गणेश उत्सव पूरे 11 दिनों का पर्व होता है। वैसे तो देश के हर कोने में इसकी धूम है लोकिन मुम्बई में ये बड़े ही खास तरीकों से मनाया जाता है। चलिए आज आपको बताते हैं कि इस बार लाल बाग के राजा का श्रृंगार किस अनोखे तरीके से किया गया है। 

इस बार मुंबई के बप्‍पा लालबाग के राजा का पंडाल ‘चंद्रयान 2’ की थीम पर तैयार किया गया है। देखने से लग रहा है मानों भगवान गणेश चांद पर पधारे हों। पंडाल में अं‍तरिक्ष यात्रियों से लेकर अंतरिक्ष यान भी नज़र आ रहे हैं। लालबागचा के राजा के दर्शन के लिए अंबानी परिवार से लेकर बड़े-बड़े बॉलिवुड के स्टार्स लाइन में लगते हैं। यहां कई बड़े नेता दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसा माना जाता है कि जो कोई इनका दर्शन करता है वह बहुत ही सौभाग्यशाली होता है। 

लालबाग राजा की ख्याति इसी बात से आंकी जा सकती है कि यहां पर जो चढ़ावा आता है वह 20 से 25 करोड़ रुपयों से अधिक का है जो भक्तजन अर्पित करते हैं। इस मंडल की स्थापना वर्ष 1934 में अपने मौजूदा स्थान पर (लालबाग, परेल) हुई थी। हर बार की तरह इस बार के लालबाग के राजा की प्रतिमा बहुत ही मनमोहक हैं। लाल रंग के वस्त्र पहने हुए हैं और पीताम्बर रंग का दुपट्टा लिए हुए हैं। लालबाग चा राजा सोने का मुकुट धारण किए हुए हैं और उनके पास चांदी की गदा है। भगवान के दर्शन पाने के लिए यहां हर साल करीबन 5 किमी की लंबी कतार लगती है।

ऐसा बताया जाता है कि बाल गंगाधर तिलक ने गणेश उत्सव की शुरुआत की थी। अंग्रेजों से भारत माता को आजाद कराने के लिए सभी देशवासियों को इकट्ठा करने के लिए गणेश उत्सव का आयोजन की शुरुआत की गई। उस दौरान देश में सभी जगह भगवान गणेश के बड़े-बड़े पंडाल लगाए जाते थे और स्वतंत्रता संग्राम के लिए चर्चा करते थे।

Lata

Advertising