Lakshmi Panchami: इस विधि से करें लक्ष्मी पंचमी की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

Friday, Apr 12, 2024 - 07:05 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Lakshmi Panchami: पंचांग के अनुसार, लक्ष्मी पंचमी चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन मनाई जाती है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस साल लक्ष्मी पंचमी 12 अप्रैल को मनाई जा रही है। इसे श्री पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। लक्ष्मी पंचमी का व्रत रखने और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। साथ ही सौभाग्य की भी प्राप्ति होती है। तो आइए जानते हैं लक्ष्मी पंचमी के शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि के बारे में।

Lakshmi Panchami auspicious time लक्ष्मी पंचमी शुभ मुहूर्त
लक्ष्मी पंचमी के दिन चार शुभ मुहूर्त हैं। इस दौरान पूजा करने से मन की हर मुराद पूरी होगी।
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 56 मिनट से लेकर 12 बजकर 47 मिनट तक है।
विजय मुहूर्त-  दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 21 मिनट तक है।
लाभ मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 15 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 06 मिनट तक है।
अमृत मुहूर्त- दोपहर 12 बजकर 06 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजे तक है।  


Lakshmi Panchami importance लक्ष्मी पंचमी महत्व
लक्ष्मी पंचमी के दिन माता लक्ष्मी का व्रत रखने और पूरे विधि-विधान से पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही मन की हर मुराद पूरी होती है। इस दिन लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करने से जीवन में आने वाली हर परेशानी दूर हो जाती है। साथ ही सुख-समृद्धि की भी प्राप्ति होती है।


Lakshmi Panchami puja method लक्ष्मी पंचमी पूजा विधि
सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें और साफ वस्त्र पहनें और लक्ष्मी पंचमी व्रत रखने का संकल्प लें।
फिर पूजा स्थान को साफ करें और मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें।
लक्ष्मी जी की मूर्ति स्थापित करने के बाद उन्हें फूल, फल, मिठाई, दीप अर्पित करें।
पूजा करते समय लक्ष्मी जी की प्रतिमा को पंचामृत से स्नान करवाएं।  
माता लक्ष्मी की पूजा करते समय लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ या उनके मंत्रों का जाप करें।
अंत में दीपक जलाकर माता की आरती करें और उन्हें मिठाई का भोग लगाएं।

Niyati Bhandari

Advertising