भगवान विष्णु के चरणों में क्यों रहती है लक्ष्मी

Monday, Jun 04, 2018 - 12:04 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)



लक्ष्मी कृपा के लिए भगवान विष्णु की कृपा पाना अत्यन्त अवश्यक है क्योंकि लक्ष्मी उन्हीं के चरणों में रहकर उनकी दासी बनना पसंद करती हैं। शास्त्रों में या भगवान विष्णु के किसी भी चित्रपट अथवा श्री स्वरूप का ध्यान करके देखें मां लक्ष्मी सदैव उनके चरणों में बैठी उनके चरण दबाती ही दिखती हैं।

देवर्षि नारद ने एक बार धन की देवी लक्ष्मी से पूछा," आप हमेशा श्री हरि विष्णु के चरण क्यों दबाती रहती हैं ?" 

लक्ष्मी जी ने कहा," ग्रहों के प्रभाव से कोई अछूता नहीं रहता, वह चाहे मनुष्य हो या फिर देवी-देवता। किसी भी महिला के हाथ में देवगुरू बृहस्पति वास करते हैं और पुरूष के पैरों में दानव गुरू शुक्राचार्य। जब महिला पुरूष के चरण दबाती है, तो देव और दानव के मिलन से धनलाभ का योग बनता है इसलिए मैं हमेशा अपने स्वामी के चरण दबाती हूं।"

भगवान विष्णु ने उन्हें अपने पुरुषार्थ के बल पर ही वश में कर रखा है। लक्ष्मी उन्हीं के वश में रहती है जो हमेशा सभी के कल्याण का भाव रखता हैं। विष्णु के पास जो लक्ष्मी हैं वह धन और सम्पत्ति है। भगवान श्री हरि उसका उचित उपयोग जानते हैं। इसी वजह से महालक्ष्मी श्री विष्णु के पैरों में उनकी दासी बन कर रहती हैं।



ऐसे काम करोगे तो पछताओगे (देखें Video) 

Niyati Bhandari

Advertising