धन को आकर्षित करता है ये पौधा, बढ़ाता है परिवार की आमदनी

Friday, Apr 21, 2023 - 09:57 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu shastra lucky plant for home: घर में पौधा लगाना हर दृष्टिकोण से शुभ होता है। मान्यता है कि हर पेड़-पौधे में कुछ न कुछ दैवीय शक्ति मौजूद होती है जिसके प्रभाव से घर या उसके आस-पास की सारी ऊर्जा भी सकारात्मक बनी रहती है। ऐसा ही एक पौधा है लक्ष्मणा जिसका मां लक्ष्मी से संबंध माना जाता है। मान्यता है कि इसे घर में लगाने से रुपए-पैसों की किल्लत नहीं होती है। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। आइए जानते हैं इसी अनूठे पौधे के बारे में :

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

चूंकि इस पौधे से धन की देवी मां लक्ष्मी का संबंध माना जाता है तो मान्यता है कि इसे घर में लगाने से धन प्राप्ति का योग बनता है। इसके अलावा यह पौधा जहां भी होता है वहां से नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है। साथ ही जिस घर में यह पौधा लगा होता है वहां हमेशा मां लक्ष्मी निवास करती हैं। इतना ही नहीं, घर में समृद्धि के योग किसी न किसी तरह से बनने लगते हैं। 

ऐसा है यह पौधा
लक्ष्मणा पौधे के बारे में कहा जाता है कि यह बेल प्रजाति का है। इसकी पत्तियां पान या पीपल के पत्ते के समान होती हैं। आयुर्वेद में भी इस पौधे का इस्तेमाल किया जाता है। 

इसे ‘लक्ष्मण बूटी’ के नाम से जाना जाता है। कहते हैं कि इस पौधे में धन आकर्षित करने की क्षमता होती है। यही कारण है कि इसे घर पर लगाने से आर्थिक समस्या नहीं रहती। 

साथ ही परिवार के सभी सदस्यों की आमदनी बढ़ती है और घर-परिवार का माहौल भी अधिक से अधिक खुशहाल रहता है।

घर में कहां लगाना चाहिए 
लक्ष्मणा का पौधा घर में पूर्व या पूर्व-उत्तर की दिशा में लगाएं। उत्तर दिशा धन की कारक है और इस दिशा से धन के देवता कुबेर का भी संबंध रहता है। 

ऐसे में लक्ष्मणा के पौधे को इस दिशा में लगाने से घर में धन का आगमन होता रहता है।

 

Niyati Bhandari

Advertising