Kundli Tv- कैसे श्री हरि करेंगे भक्तों का कल्याण

Monday, Aug 06, 2018 - 05:54 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

मंगलवार दिनांक 07.08.18 को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की ग्यारस पर कामिका एकादशी का पर्व मनाया जाएगा। कामिका एकादशी का महातम सुनने मात्र से वाजपेय यज्ञ का फल मिलता है। इस दिन शंख, चक्र, गदाधारी भगवान विष्णु के श्रीधर स्वरूप के पूजन का विधान है। युधिष्ठिर के पूछने पर भगवान श्रीकृष्ण ने उससे कामिका एकादशी की कथा कही जिसके अनुसार कालांतर में स्वयं ब्रह्माजी ने देवर्षि नारद से कामिका एकादशी की कथा कही थी। 


कामिका एकादशी व्रत कथा
एक गांव में वीर क्षत्रिय रहता था। किसी कारण उसकी ब्राह्मण से हाथापाई हो गई। जिससे ब्राह्मण की मृत्य हो गई। जिससे क्षत्रिय पर ब्रह्म हत्या का दोष लग गया। इस पर क्षत्रिय ने ब्राह्मणों से पूछा कि इस पाप से मुक्त होने का क्या उपाय है। तब ब्राह्मणों ने बताया कि श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को भक्तिभाव से भगवान श्रीधर का व्रत एवं पूजन कर ब्राह्मणों को भोजन करवाकर दक्षिणा के साथ आशीर्वाद प्राप्त करने से इस पाप से मुक्ति मिलेगी। पंडितों के बताये हुए तरीके पर व्रत वाली रात में भगवान श्रीधर ने श्रत्रिय को दर्शन देकर कहा कि तुम्हें ब्रह्म हत्या के पाप से मुक्ति मिल गई है। 


जो फल गंगा, काशी, नैमिषारण्य और पुष्कर स्नान से मिलता है, वह विष्णु भगवान के पूजन से मिलता है। जो फल सूर्य व चंद्र ग्रहण पर कुरुक्षेत्र और काशी में स्नान करने से समुद्र, वन सहित पृथ्वी दान करने से, सिंह राशि के बृहस्पति में गोदावरी और गंडकी नदी में स्नान से भी प्राप्त नहीं होता वह श्रीहरि के पूजन से मिलता है। 


जो मनुष्य सावन में श्रीहरि का पूजन करते हैं, उनसे देवता, गंधर्व और सूर्य आदि सब पूजित हो जाते हैं। पापरूपी कीचड़ में फंसे हुए और संसार रूपी समुद्र में डूबे मनुष्यों के लिए इस एकादशी का व्रत और भगवान विष्णु का पूजन अत्यंत आवश्यक है। जो मनुष्य इस एकादशी के दिन भक्तिपूर्वक तुलसी दल भगवान विष्णु को अर्पण करते हैं, वे इस संसार के समस्त पापों से दूर रहते हैं। तुलसी के पौधे को सींचने से मनुष्य की सब यातनाएं नष्ट हो जाती हैं। दर्शन मात्र से सब पाप नष्ट हो जाते हैं और स्पर्श से मनुष्य पवित्र हो जाता है।


स्पेशल पूजन विधि: घर की उत्तर-पूर्व दिशा में लाल कपड़े पर पीतल के लोटे में पानी भरकर तथा कलश में सुपारी, मूंग और अशोक के पत्ते सजाकर उस पर नारियल रखकर कलश स्थापित करें तथा साथ ही श्रीहरि का चित्र स्थापित कर विधिवत पंचोपचार पूजन करें। गौघृत का दीप करें, गुग्गल से धूप करें, लाल-पीले फूल चढ़ाएं, लाल चंदन चढ़ाएं, केले का फलाहार चढ़ाएं, केसर से बने मिष्ठान का भोग लगाएं तुलसी पत्र चढ़ाएं। इस विशेष मंत्र से 1 माला जाप करें। पूजन के बाद भोग बच्चों में बांट दें।


स्पेशल मंत्र: ॐ श्रीधराय नमः॥
स्पेशल मुहूर्त: सुबह 10:50 से दिन 11:50 तक।


शुभ मुहूर्त: 
अगर आज आप किसी को प्रपोज़ करने की सोच रहे हैं या किसी खास से अपने मन की बात कहना चाहते हैं तो.बिंदास एक्सप्रेस करें अपने दिल का हाल और इसके लिये सबसे बेस्ट टाइम है- 09:05-10:46

अगर आज आप कोई टू व्हीलर या फोर व्हीलर गाड़ी खरीदना चाहते हैं, तो वाहन खरीदने के लिए बेस्ट टाइम रहेगा-12:27-14:09

आज आप कोई नया कंस्ट्रक्शन करवा रहे हैं या कोई नींव रखना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे बेस्ट टाइम है-10:46-12:27

अगर आज आप बेबी की डिलीवरी के लिए सीजेरियन करवाने की सोच रहे हैं तो इसके लिये अच्छा समय रहेगा-12:27-14:09

अगर आज आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने की सोच रहे हैं तो बयाना लेने और देने के लिए शुभ मुहूर्त रहेगा-17:32-19:13

अगर आज आप शेयर बाज़ार या कमोडिटी मार्केट में इन्वेस्टमेंट कर रहे हैं तो इसके लिए लकी टाइम रहेगा-10:46-12:27

अगर आज कोर्ट-कचहरी में किसी मामले में दरख्वास्त देने की सोच रहे हैं तो इसके लिये शुभ मुहूर्त रहेगा-12:27-14:09

अगर आज आप सोने या चांदी की ज्वेलरी खरीदने की सोच रहे हैं तो इसके लिए बेस्ट टाइम रहेगा-12:27-14:09

आज अगर कोई नया बिजनेस शुरु करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए अच्छा टाइम रहेगा-10:46-12:27

अगर आज आप फाइनेंसियल लेन-देन करना चाहते हैं तो इसके लिए बेस्ट टाइम रहेगा-17:32-19:13


उपाय चमत्कार:
गुड हेल्थ के लिए:
नारायण पर चढ़े सिंदूर से मस्तक पर तिलक करें।
 
गुडलक के लिए: श्रीहरि पर चढ़ा पीपल का पत्ता तिजोरी में रखें। 

विवाद टालने के लिए: भगवान विष्णु पर चढ़े 2 लाल फूल जल प्रवाह करें। 
 
नुकसान से बचने के लिए: लाल फूलों की 12 पत्तियां श्रीहरि पर चढ़ाएं।
 
प्रोफेशनल सक्सेस के लिए: भगवान विष्णु पर तुलसी का पत्ता चढ़ाएं। 

एजुकेशन में सक्सेस के लिए: भगवान विष्णु पर चढ़े लाल चंदन से टेक्स्टबुक पर टीका करें।

बिज़नेस में सफलता के लिए: वर्कप्लेस पर बैठकर "ॐ योगाय नमः" मंत्र का जाप करें। 

पारिवारिक खुशहाली के लिए: विष्णु पूजन में लाल-पीले फूल चढ़ाएं।

लव लाइफ में सक्सेस के लिए: भगवान विष्णु का हल्दी वाले पाने से अभिषेक करें। 

मैरिड लाइफ में सक्सेस के लिए: दंपत्ति विष्णु मंदिर में 7 केले चढ़ाएं।

राशि अनुसार सावन में करें ये काम, फिर देखें भोले का चमत्कार (देखें VIDEO) 

 

Niyati Bhandari

Advertising