Kundli Tv- किस्मत जंक्शन: कैसे गजानन करेंगे परिवार पर आ रही सभी विपदाएं दूर

Wednesday, Aug 01, 2018 - 10:14 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

आज है भगवान गणपती का दिन। सावन के महीने में बुधवार पर पड़ने वाली चतुर्थी पर गणपती मिटाएंगे सारे कष्ट? गजानन करेंगे परिवार पर आ रही सभी विपदाएं दूर? विघ्नहर्ता गणेश जीवन से मुश्किलें दूर कर करवाएंगे मांगलिक कार्य सम्पन्न। किस्मत जंक्शन में आचार्य कमल नंदलाल से जान लीजिए कैसे बनेगा आज का दिन खास।


आज बुधवार दिनांक 01.08.18 को श्रावण महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। सावन के महीने में शिव परिवार की पूजा का अत्यधिक महत्व है। इस उपलक्ष्य में श्रावणी बुधवारीय संकष्टी चतुर्थी मनाई जाएगी। शास्त्रों ने कृष्ण पक्ष पर पड़ने वाली चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी कहा जाता है। माता गौरी ने अपने शरीर के मैल से द्वारपाल गणेश को जन्म दिया था। जिनके सिर का विच्छेदन भगवान शंकर ने किया। देवी गौरी के क्रोधित होने पर गणेश पर गजमुख लगाकर उन्हें सभी देवों ने प्रथम पूज्य होने का वरदान दिया। भगवान गणेश महाकाल शिव और महाकाली के जेष्ठ पुत्र के रूप में समस्त संसार में विघ्नविनाशक के रूप में पूजे जाते हैं। 


भगवान शंकर के गणों के मुख्य अधिपति अति प्राचीन देव गणपती का उल्लेख यजुर्वेद व ऋग्वेद में भी आया है। पौराणिक मतानुसार कालांतर में संकटों से घिरे देवगण साहयता हेतु महेश्वर के पास गए। इस पर महेश्वर ने कार्तिकेय व गणेश की श्रेष्ठता के आधार पर किसी एक को देवताओं के संकट हरने को कहा तथा साथ ही अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करने हेतु सर्वप्रथम पृथ्वी की परिक्रमा करने का आधार रखा। कार्तिकेय मोर पर बैठकर पृथ्वी की परिक्रमा हेतु निकल गए। परंतु गणेश जी की सवारी मूषक थी जिससे वो जीत नहीं सकते थे। इसी कारण गणेश जी ने अपने माता-पिता अर्थात शिव-पार्वती की सप्त परिक्रमा करके यह विजय प्राप्त की व देवगणों के संकट दूर किए। महेश्वर ने गणेश को आशीर्वाद दिया की चतुर्थी पर जो व्यक्ति गणेश पूजन करेगा, उसके तीनों ताप अर्थात दैहिक, दैविक व भौतिक ताप दूर होंगे। श्रावणी बुधवारीय संकष्टी चतुर्थी के विशेष व्रत, पूजन व उपाय से घर-परिवार में आ रही विपदाएं दूर होती हैं। रुके हुए मांगलिक कार्य संपन्न होते हैं तथा भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है।


स्पेशल पूजन विधि: सुबह के समय शिवालय जाकर गणपती संग शिव परिवार का विधिवत षोडशोपचार पूजन करें। कांसे के दिये में घी का दीपक दीप करें, सुगंधित धूप करें, बिल्वपत्र चढ़ाएं, मौली में दूर्वा बांधकर गणपती को मुकुट पहनाएं, चंदन चढ़ाएं, लौकी का हलवा चढ़ाएं, इलायची व मिश्री चढ़ाएं तथा रुद्राक्ष की माला से इस विशेष मंत्र का 1 माला जाप करें। 


स्पेशल मंत्र:  ॐ भक्त-विघ्न-विनाशनाय नमः॥
स्पेशल मुहूर्त: सुबह 09:15 से सुबह 10:15 तक।


शुभ मुहूर्त: चलिए अब बात करते हैं कि आज कौन सा स्पेशल टाइम आपको अच्छी हेल्थ दे सकता है, कौन सा मुहूर्त दिला सकता है लव लाइफ में सक्सेस, बिज़नेस में सक्सेस, और कोर्ट केस में सक्सेस। कौन सा टाइम बेस्ट रहेगा मुकदमे दायर कर फैसले पक्ष में आने के लिये, विवाद सुलझाने के लिये, धन लाभ प्रॉपर्टी के सौदों के लिये और नई डील्स साइन करने के लिये। 


अगर आज आप किसी को प्रपोज़ कर रहे हैं या किसी खास से अपना दिले हाल बयां करना चाहते हैं तो इसके लिये बेस्ट टाइम है-15:48-17:28


अगर आज आप कोई टू व्हीलर या फोर व्हीलर गाड़ी खरीदना चाहते हैं, तो वाहन खरीदने के लिए बेस्ट टाइम रहेगा-10:47-12:27


आज आप कोई नया कंस्ट्रक्शन करवा रहे हैं या कोई नींव रखना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे बेस्ट टाइम है- 07:27- 09:07


अगर आज आप बेबी की डिलीवरी के लिए सीजेरियन करवाने की सोच रहे हैं तो इसके लिये अच्छा समय रहेगा-17:28-19:08


अगर आज आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने की सोच रहें हैं तो बयाना लेने और देने के लिए शुभ मुहूर्त रहेगा- 15:48-17:28


अगर आज आप शेयर बाजार या कमोडिटी मार्केट में इन्वेस्टमेंट कर रहे हैं तो इसके लिए लकी टाइम रहेगा-10:47-12:27


अगर आज कोर्ट-कचहरी में किसी मामले में दरख्वास्त देने की सोच रहे हैं तो इसके लिये शुभ मुहूर्त रहेगा-10:47-12:27


अगर आज आप सोने या चांदी की ज्वेलरी खरीदने की सोच रहे हैं तो इसके लिए बेस्ट टाइम रहेगा-17:28-19:08


आज अगर कोई नया बिजनेस शुरु करने की सोच रहें है तो इसके लिए अच्छा टाइम रहेगा-10:47-12:27


अगर आज आप फाइनेंसियल लेन-देन करना चाहते हैं तो इसके लिए बेस्ट टाइम रहेगा-15:48-17:28


उपाय चमत्कार: 

गुड हेल्थ के लिए: पानी में मेहंदी मिलाकर गणपती का अभिषेक करें। 

गुडलक के लिए: गणपती पर पान का पत्ता चढ़ाएं। 

विवाद टालने के लिए: विनायक पर सफ़ेद कनेर के फूल चढ़ाएं। 
 
नुकसान से बचने के लिए: गणपती पर 12 दूर्वा चढ़ाएं। 

प्रॉफेश्नल सक्सेस के लिए: गणपती पर मनी प्लांट का पत्ता चढ़ाएं। 

एजुकेशन में सक्सेस के लिए: कागज़ पर हरे पेन से "गं" लिखकर जेब में रखें।  

बिज़नेस में सफलता के लिए: गणेश जी पर चढ़ी सुपारी गल्ले में रखें। 

पारिवारिक खुशहाली के लिए: "गं गणेश्वराय नमः" मंत्र का जाप करें।

लव लाइफ में सक्सेस के लिए: गणेश मंदिर में दही चढ़ाएं।। 

मैरिड लाइफ में सक्सेस के लिए: गणेश मंदिर में नारियल-मिश्री चढ़ाएं।


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Kundli Tv- यहां मिलेगी चार्तुमास से जुड़ी हर एक जानकारी

Niyati Bhandari

Advertising