Kundli Tv- मंगलवार को करें ये खास उपाय और फटाफट उपहार और सम्मान पाएं

Tuesday, Aug 07, 2018 - 09:21 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

हम सभी ये अच्छी तरह जानते हैं की हम हर रोज़ जिंदगी की जंग लड़ते हैं और जीतते हैं लेकिन हम अगर रोज़ की योजना की रूपरेखा पहले से बना लें तो जीत हमारी पक्की हो जाती है। इसिलए सिर्फ आने वाले कल का चिंतन कीजिए तो आपका आज अपने आप सुधर जाएगा। 


अथ पंचांग: मंगलवार दिनांक 07.08.18 को श्रावण महीने के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि सुबह 07:52 तक रहेगी व उसके बाद एकादशी तथा एकादशी तिथि का क्षय हुआ है। चंद्र रात 23:50 तक वृष राशि में रहेंगे उसके बाद मिथुन राशि में तले जाएंगे। चंद्र रोहिणी नक्षत्र में 12:44 तक उसके बाद मृगशीर्ष नक्षत्र होगा। ध्रुव योग रहेगा 06:30 तक इसके बाद रहेगा व्याघात योग, जिसका क्षय हुआ है उसके बाद रहेगा हर्षण योग। विष्टिकरण (भाद्र) रहेगी 07:52 तक उसके बाद बवकारण 18:37 और उसके बाद रहेगा कौलवकरण। अगली सुबह सूर्यास्त पूर्व सुबह 05:15 तक और उसके बाद रहेगा कौलवकरण। राहुकाल: 15:45 - 17:24 व अमृतकाल: रहेगा। 09:43 - 11:14 तक तो चलिये चलते हैं कल क्या करें और क्या न करें की ओर और सबसे पहले बात करते हैं मेष राशि की।

  
मेष: स्टार्स की चाल ऐसा बता रही है की मेहनत के बल पर विपरीत परिस्थिति से उबर जाएंगे। भावनात्मक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। कार्य की अधिकता होने से तनाव रहेगा। मित्र सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य में ताजगी रहेगी।
करें ये काम: हरे पेड़ पर जीरा और काली मिर्च चढ़ाएं।
न करें ये काम: वर्क प्रेशर के कारण स्ट्रेस में न आएं।


वृष: ग्रह नक्षत्र ऐसा संकेत दे रहे हैं की नया काम सोच-समझकर शुरु करें। निजी मामलों में दूसरों के बजाय दिल की सुनें, राह आसान होगी। प्रभावशाली लोगों की सिफारिश से काम निकलवा लेंगे।
करें ये काम: धार्मिक चित्र पर मसूर व उड़द चढ़ाकर सिरहाने रखें।
न करें ये काम: कोई भी नया काम बिना सजेशन के शुरू न करें।


मिथुन: सितारे ये इशारा कर रहे हैं की जल्दी धन कमाने के चक्कर में परिवार की अनदेखी करेंगे। विरोधियों से सतर्क रहें। जिसे चाहते हैं उसे दिल की बात कह दें , संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
करें ये काम: अनारदाना और लौंग पानी में बहा दें। 
न करें ये काम: परिवार की अनदेखी न करें।


कर्क: प्लैनेट्स का मूवमेंट ऐसा बताता है की भावनात्मक संबंधों में समझदारी और मधुरता बढ़ेगी। सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। पुराने मित्र मिलेंगे। प्रियजन की चिंता रहेगी। धार्मिक यात्रा के योग हैं।
करें ये काम: नीले पेन से “ह्रीं क्लीं श्रीं” लिखकर जेब में रखें। 
न करें ये काम: समाज से अलग होकर न रहें। 


सिंह: ग्रहों की चाल ये बता रही है की सकारात्मक सोच से सफलता मिलेगी। मित्रों से किया वादा पूरा करना आसान होगा। नए प्रस्ताव मिलेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। दाम्पत्य सुख मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।
करें ये काम: पूजा घर में गेहूं और तिल चढ़ाएं। 
न करें ये काम: मन में नेगेटिव थॉट्स न आने दें।


कन्या: समय ये संकेत दे रहा है की जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। खान-पान में संयम रखें। राजनीतिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें।
करें ये काम: कागज़ पर नील से “क्रीं” लिखकर जला दें। 
न करें ये काम: गाड़ी चलाते समय असावधानी न बरतें।


तुला: सितारों की बिसात ये बता रही है की अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। घरेलू समस्या से छुटकारा मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में ताजगी बनी रहेगी। परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी।
करें ये काम: 1/- रू के सिक्के पर सिंदूर लगाकर तिजोरी में रखें। 
न करें ये काम: घरेलू समस्याओं की अनदेखी न करें।


वृश्चिक: प्लेनेटरी पोजीशन से ऐसा प्रतीत होता है की युवाओं को मेहनत का भरपूर लाभ मिलेगा। उपलब्धियों को परिजनों के साथ बांटकर खुशी मिलेगी। काम के साथ स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा।
करें ये काम: थोड़ी सी चायपत्ती नाली में फैंक दें। 
न करें ये काम: हेल्थ के प्रति लापरवाह न रहें।


धनु: ग्रह गोचर ऐसा इशारा कर रहे हैं की अनुभवी लोगों के साथ से काम सहज ही पूरे होंगे। घरेलू जरुरतें पूरी करने के लिए मेहनत करेंगे। जल्दी धन कमाने के लिए गलत रास्ते पर न जाएं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
करें ये काम: किसी गरीब बच्ची को चॉकलेट गिफ्ट करें।
न करें ये काम: अनुभवी लोगों के नॉलेज का फ़ायदा उठाना न भूलें। 


मकर: कालचक्र ऐसा संकेत करता है की नई शुरुआत का समय है। व्यक्तिगत संबंध मजबूत होंगे। कर्यस्थल के माहौल में बदलाव संभव है। मधुर व्यवहार से सबका दिल जीत लेंगे। मित्र मिलेंगे।
करें ये काम: पक्षियों के लिए सौंफ और राई रखें।
न करें ये काम: वर्कप्लेस के माहौल में आए बदलाव से न घबराएं।


कुंभ: प्लैनेट्स की स्थिति ऐसा इंडीकेट करती है की नाजुक मामलों में सावधानी के साथ आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं। दौड़-धूप के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
करें ये काम: तेजपत्ते पर लाल चंदन लगाकर जला दें।
न करें ये काम: नाजुक मामलों में असावधानी न बरतें।


मीन: ग्रहों नक्षत्रों की स्थिति ऐसा दर्शाती है की पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। यात्रा में सामान के प्रति सचेत रहें, चोरी या खोने की आशंका है। वाहन प्रयोग करते समय सावधान रहें।
करें ये काम: किसी धर्मस्थल में आम और सेब चढ़ाएं।
न करें ये काम: ट्रैवल करते समय असावधानी न बरतें।

राशि अनुसार सावन में करें ये काम, फिर देखें भोले का चमत्कार (देखें VIDEO) 

Niyati Bhandari

Advertising