Kundli Tv- इस रविवार आपके साथ भी हो सकता है चमत्कार

punjabkesari.in Sunday, Aug 12, 2018 - 08:09 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
मेष राशि वालों आज का दिन आप के लिए लाभदायक है। व्यापार और व्यवसाय में भी सफलता मिलने की संभावना अधिक है। आय में वृद्धि होगी। घर की साज-सजावट में आज नयापन लाएंगे। आज कोई नया वाहन घर ला सकते हैं। सामाजिक काम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे, इसके लिए आपको बाहर जाना पड़ सकता है।
शुभ रंग- हरा  शुभ नंबर- 6


वृष राशि वालों सफलता आपका इंतज़ार कर रही है। संतान आपका नाम रोशन करेगी।  आज अपनी बुद्धिमत्ता का लोहा मनवाएंगे। वर्कप्लेस पर सम्मान प्राप्त होगा। आज आपकी कोई इच्छा पूरी होगी। जीवनसाथी से गिफ्ट मिलने का योग है। माता की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर- 4


मिथुन राशि वालों खान-पान में आज विशेष ध्यान दें। अनैतिक और अप्रमाणिक कार्य विपत्ति में डाल सकते हैं इसलिए संभव हो तो उससे दूर रहें। लेखन या साहित्यिक प्रवृत्ति में विशेष रुची रहेगी। आज ऊपरी अधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न पड़े।
शुभ रंग- ग्रे  शुभ नंबर- 9


कर्क राशि वालों भगवान में आपकी आस्था बढ़ेगी। घर में मांगलिक काम करा सकते हैं। आज आप जिस काम में हाथ डालेंगे आपको सफलता मिलेगी। आपका बिज़नेस बढ़ेगा। आज आपके नए दोस्त बनेंगे। पुराने दोस्तों से भी मुलाकात हो सकती है। आज आप किसी सांस्कृतिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं।
शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर- 1


सिंह राशि वालों आज धन प्राप्ति का प्रबल योग है। आय के नए स्रोत बनेंगे। आज आपकी आमदनी भी बढ़ सकती है। आज लोग आपके व्यवहार से बहुत खुश रहेंगे। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। पीतल के व्यवसायियों के लिए दिन अनुकूल है।
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर- 5

 
कन्या राशि वालों बच्चों की सफलता से आज आपका मन आनंदित रहेगा। सकारात्मक रवैया सारे काम बनाएगा। धन लाभ का भी योग बन रहा है। शाम को अपने दोस्त के घर घूमने जाएंगे। बच्चे परेशान कर सकते हैं। इस राशि की लड़कियों का मनोबल बढ़ा रहेगा। पिता से गिफ्ट मिलने का योग है।
शुभ रंग- पीला  शुभ नंबर- 9


तुला राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। परिवार में तकरार न हो इसका ध्यान रखिएगा परन्तु दोपहर के बाद स्वस्थ अनुभव करने पर सृजनात्मक प्रवृत्तियों की ओर ध्यान जाएगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।
शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर- 8


वृश्चिक राशि वालों आज आप काफी आध्यात्मिक ऱहेंगे। आपका आचार-विचार सात्विक रहेगा। जीवनसाथी से संबंध मधुर बने रहेंगे। इस राशि की महिलाओं की कोई विश पूरी होगी। नया घर खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ है। आज का सौदा आपके हक में रहेगा। आज माता के मंदिर में सिंदूर अर्पित करें।
शुभ रंग- मेरुन  शुभ नंबर- 4


धनु राशि वालों आज आपका आध्यात्मिक विचारों और प्रवृत्तियों में दिन भर मन लगा रहेगा। फिर भी विद्यार्थियों के पढ़ने-लिखने में एकाग्रता रखनी पड़ेगी। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा, जिससे दिन भर की थकान गायब हो जाएगी।
शुभ रंग- सफ़ेद  शुभ नंबर- 7


मकर राशि वालों आज आपका स्वभाव बहुत ही शांत और मधुर रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने का योग है। दोस्तों से शुभ समाचार मिल सकता है। लव मेटस से सम्बन्ध मधुर बने रहेंगे। कपड़े के कारोबारियों के लिए शुभ समय है। आज आप गणेश जी को दुर्वा अर्पित करें।
शुभ रंग- सिल्वर  शुभ नंबर- 2


कुंभ राशि वालों आज मानसिक रूप से धार्मिक भावनाओं का उदय होगा। धार्मिक काम अथवा धार्मिक यात्रा के पीछे धन खर्च होगा। ईश्वर की आराधना आप के मन को शांति प्रदान करेगी। मध्याहन के बाद आप के प्रत्येक कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होंगे।
शुभ रंग- पीच  शुभ नंबर- 8


मीन राशि वालों आज आप सामाजिक काम में भाग लेंगे। बच्चे मौज़-मस्ती में अपना समय बिताएंगे। इस राशि की महिलाओं को बातचीत के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है, छोटी बात पर किसी से नाराज हो सकती है। दोस्तों से मधुरता से पेश आएं और आज शाम माता के मंदिर जरूर जाएं।
शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर- 1

जानें, क्यों निकाली जाती है कांवड़ यात्रा


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News