Kundli Tv- घर से निकलते ही करें ये काम, बनेगा हर बिगड़ा काम

punjabkesari.in Tuesday, Jul 10, 2018 - 02:46 PM (IST)

PunjabKesari

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

PunjabKesari

जब भी हम घर से बाहर निकलते हैं तो हमारे मन में यह ख्याल रहता है कि हमारा हर काम सफल हो। इस बाबत कुछ मान्यताएं हैं जिन्हें करने से काम में सफलता मिलने की बात कही जाती है।

PunjabKesari
घर से किसी भी शुभ कार्य के लिए निकलते समय पहले ‘श्री गणेशाय नम:’ बोलें फिर विपरीत दिशा में 4 पग जाएं, इसके बाद कार्य पर चले जाएं, कार्य जरूर बनेगा।


घर की दहलीज के बाहर कुछ काली मिर्ची के दाने बिखेर दें और उस पर से पैर रखकर निकल जाएं फिर पीछे पलटकर न देखें। उक्त उपाय से बिगड़े कार्य बन जाएंगे।

PunjabKesari
घर से निकलते वक्त गुड़ खाकर और थोड़ा-सा पानी पीकर ही जाएं तो कार्य में सफलता मिलेगी।


घर से किसी भी शुभ कार्य के लिए निकलते समय पहले ‘श्री गणेशाय नम:’ बोलें, फिर विपरीत दिशा में 4 पग जाएं, इसके बाद कार्य पर चले जाएं, कार्य जरूर बनेगा।
 

किसी अच्छे काम करने हेतु निकलने से पहले दही-शक्कर खाकर निकलें।

 
घर से निकलने से पहले तुलसी के पत्ते खाकर निकलना भी शुभ माना जाता है। 
PunjabKesari   

दिन के अनुसार करें उपाय
सोमवार:
आईने में अपना चेहरा देख कर घर से निकलें।
 
मंगलवार: गुड़ खाकर घर से निकलें।
 
बुधवार:  खड़ा धनिया खाकर घर से निकलें।
 
गुरुवार: जीरा खाकर घर से निकलें।
 
शुक्रवार: दही खाकर घर से निकलें।
 
शनिवार: अदरक खाकर घर से निकलें।
 
रविवार:  पान खाकर घर से निकलें।

PunjabKesari

चुपके से घर के मेन गेट पर रखें ये चीज़ें, मिलेगा पैसा (देखें VIDEO)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Related News