Kumbh Sankranti: कुंभ संक्रांति पर करें इन चीजों का दान, सुख-संपत्ति और सौभाग्य में होगी वृद्धि

Tuesday, Feb 13, 2024 - 09:38 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Kumbh Sankranti 2024 : हिंदू पंचांग के अनुसार, सूर्य देव मकर राशि से निकल कर 13 फरवरी, मंगलवार यानी आज के दिन दोपहर 03:31 मिनट पर कुंभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं। सूर्य देव का कुंभ राशि में गोचर कुंभ संक्रांति के नाम से जाना जाता है। कुंभ संक्रांति के दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करना और जरूरतमंद लोगों में अपनी क्षमता अनुसार दान करने का बहुत महत्व माना गया है। कहते हैं कि कुंभ संक्रांति के दिन दान-पुण्य करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है और पितृ दोष से भी मुक्ति मिलती है। इस दिन विधि-विधान के साथ सूर्य देव की पूजा करने से सुख-संपत्ति और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। तो आइए जानते हैं कि इस दिन किन चीजों का दान करना चाहिए-

Magh Vinayak Chaturthi: आज मनाई जाएगी माघ मास की विनायक चतुर्थी, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व  

आज का पंचांग- 13 फरवरी, 2024

आज का राशिफल 13 फरवरी, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

Tarot Card Rashifal (13th February): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

लव राशिफल 13 फरवरी - नींद चुराई मेरी किसने ओ सनम तूने

Surya Gochar In Kumbh Rashi: आज ग्रहों के राजा सूर्य करेंगे कुंभ राशि में परिवर्तन, इन राशियों की पलटेगी किस्मत

Narmada Jayanti 2024: इस दिन मनाई जाएगी नर्मदा जयंती? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व


Donation of sesame seeds तिल का दान
कुंभ संक्रांति के दिन तिल का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन तिल का दान करने से सूर्य देव के साथ-साथ शनिदेव की भी विशेष कृपा मिलती है। कुंभ संक्रांति के दिन काले तिल का दान करने से पितृदोष से भी मुक्ति मिलती है।

Donation of food अन्न का दान  
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंभ संक्रांति के दिन अन्न का दान बहुत ही अच्छा माना जाता है। इस दिन हर किसी को अन्न का दान जरूर करना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन जरूरतमंद लोगों को अन्न का दान करने से घर में कभी भी अन्न का भंडार खाली नहीं होता और सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है।


Donation of clothes वस्त्र का दान  
कुंभ संक्रांति के दिन अन्न के साथ-साथ वस्त्रों का दान करना बेहद शुभ माना गया है। सूर्य देव को लाल रंग बहुत प्रिय है। इस दिन खास तौर पर लाल रंग के वस्त्र दान करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं। साथ ही कर्ज मुक्ति से भी छुटकारा मिलता है।

Donation of copper तांबे का दान
कुंभ संक्रांति के दिन तांबे के बर्तन दान करना बहुत उत्तम माना जाता है। तांबे को सूर्य का धातु कहा गया है। इस दिन तांबे का दान करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है और सभी कार्यों में सफलता मिलती है।

Donation of five fruits पांच फलों का दान
इस दिन सूर्य देव की कृपा पाने के लिए कोई भी 5 फल लेकर उसे मंदिर में दान कर सकते हैं। ऐसा करने से जीवन में खुशहाली बनी रहती है और उत्तम फलों की प्राप्ति होती है। 

Niyati Bhandari

Advertising