कुंभ का चौथा शाही स्नान आज, यहां जानें अखाड़ों के स्नान का समय

Sunday, Feb 10, 2019 - 12:03 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
आज यानि माघ माह की पंचमी को बंसत पंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है। बता दें कि हिंदू धर्म के अनुसार इस दिन कुंभ का चौथा शाही स्नान भी होता है। कहा जाता है कि कुंभ के दौरान शाही करने से मोक्ष की प्राप्ति मिलती है। बता दें कि इससे पहले तीन कुंभ शाही स्नान हो चुके हैं। माना जा रहा है कि कुंभ के इस शाही स्नान में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या दो करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। 

यहां जानें सभी अखाड़ों के स्नान का समय

अखाड़ों घाट पर आगमन-

श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी- 06.15 बजे

श्री पंचायती अटल अखाड़ा-  06.15 बजे

श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा-   07.05 बजे

तपोनिधि श्री पंचायती आनंद अखाड़ा-  07.05 बजे

श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा-    08.00 बजे

श्री पंच दशनाम आह्वान अखाड़ा- 08.00 बजे
श्री शंभू पंच अग्नि अखाड़ा- 08.00 बजे

अखिल भारतीय श्री पंच निर्वाणी अनी अखाड़ा-   10.40 बजे

अखिल भारतीय श्री दिगंबर अनी अखाड़ा-   11.20 बजे

अखिल भारतीय श्री पंच निर्मोही अनी अखाड़ा-   12.20 बजे

श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन-   13.15 बजे

श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन-    14.20 बजे
श्री पंचायती अखाड़ा निर्मला- 15.40 बजे

माना जाता है कि इस दिन तीन बार डुबकी लगा कर श्रद्धालुओं को गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती का आशिर्वाद मिलता है। इस लिए श्रद्धालुओं के लिए इसका काफी महत्व है। राज्य के पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह ने बताया कि पूरे क्षेत्र को नौ जोन और 20 सेक्टरों में बांटा गया है। इनकी सुरक्षा में 20,000 पुलिसकर्मियों, 6000 होमगार्ड तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 40 पुलिस थाने, 58 चौकियां, 40 दमकल केंद्र बनाए गए हैं। केन्द्रीय बलों की 80 कंपनियां और पीएसी की 20 कंपनियां भी तैनात हैं।

बसंत पंचमी पर कामदेव करेंगे life में romance की बरसात (VIDEO)

Jyoti

Advertising