Krishna Janmashtami: जन्माष्टमी पर इस तरीके से सजाएं श्री कृष्ण की झांकी

Tuesday, Sep 05, 2023 - 09:10 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Krishna Janmashtami 2023: जन्माष्टमी पर्व पूरे भारत में बड़ी ही धूम-धाम से मानया जाता है। इस साल जन्माष्टमी का पर्व 6 और 7 यानी दोनों दिन ही मनाया जा रहा है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी भगवान विष्णु के अवातार श्री कृष्ण की जन्मतिथि है। इस दिन श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। भारत के कृष्ण मंदिरों को इस दिन बहुत ही भव्य तरीके से सजाया जाता है और रात के 12 बजे श्री कृष्ण जी का जन्म करवाया जाता है। श्री कृष्ण के जन्म की खुशी में लोग अपनी क्षमता और श्रद्धानुसार कीर्तन-भजन करते हैं। भगवान कृष्ण के जन्म को उतनी ही खुशी और धूम-धाम से मनाया जाता है, जितना की एक बच्चे के जन्म होने पर मनाया जाता है। श्रीकृष्ण के बाल रुप लड्डू गोपाल को बहुत ही सुंदर वस्त्र पहनाएं जाते हैं। इस दिन लोग घर और मंदिर की भी बहुत अच्छे से सजावट करते हैं। श्री कृष्ण के लिए झूला बनाया जाता है और सजाया जाता है। जानें, मंदिर और लड्डू गोपाल के लिए झांकी सजाने के तरीके

Balloon and flower decoration गुब्बारे और फूलों की सजावट
जैसे किसी छोटे बच्चे के जन्मदिन पर घर को फूलों और गुब्बारों से सजाया जाता है। उसी तरह श्री कृष्ण के जन्म को भी किसी बच्चे के जन्मदिन की तरह ही मनाया जाता है। इस दिन घर को फूलों और गुब्बारों से सजाया जाता है। जिस कमरे में मंदिर या फिर  लड्डू गोपाल विराजमान होते हैं, उसकी अच्छे से सजावट करें और महकाएं।

light up the house घर को रोशनी से जगमगाएं
श्री कृष्ण के जन्म की खुशी में पूरे घर को रोशन कर दें। श्री कृष्ण के स्वागत में पूरे घर को दिए या फिर बिजली वाले झालरों से सजा सकते हैं। घर के मंदिर को भी प्रकाशमय कर दें। घर के किसी भी कोने में अंधकार न होने दें।

Decorate Laddu Gopal's swing लड्डू गोपाल का झूला सजाएं
किसी भी बच्चे के जन्म के बाद उसे झूले या फिर पालने में रखा जाता है। उसी तरह ही श्री कृष्ण को भी जन्म के बाद पालने में रखा जाता है। उन्हें बैठाने के लिए झूला भी सजाया जाता है। लड्डू गोपाल के झूले को रंग-बिरंगी मोतियों, फूलों या आरामदायक व सुंदर रंग के बिस्तर बिछाकर सजा सकते हैं।

Decorate tableau for Shri Krishna श्री कृष्ण के लिए झांकी सजाएं
कान्हा के जन्म पर मंदिर को बच्चों के खिलौनों के साथ भी सजाया जा सकता है। नंद लाल के पालने के आगे या फिर मंदिर के आसपास मिट्टी या प्लास्टिक की गाय हो या गुड्डे-गुड़ियां से सजावट करें। इस दिन को और खास बनाने के लिए गोकुल वृंदावन का दृश्य बना सकते हैं।  

Make rangoli to decorate home घर को सजाने के लिए रंगोली बनाएं
सनातन धर्म में रंगोली को बहुत ही शुभ माना जाता है। जन्माष्टमी पर घर को सजाने के लिए लोग घरों में रंगोली भी बना सकते हैं। प्राचीन काल से ही घर को सजाने के लिए रंगोली बनाई जाती है। घर की सजावट करके और रंगोली बना कर श्री कृष्ण को अपने घर आने के लिए बुलाएं।

Niyati Bhandari

Advertising