Gau Seva Dham: पंचगव्य से बनाया कान्हा के जन्म का केक

Saturday, Aug 20, 2022 - 10:43 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Krishna Janmashtami 2022: भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को ब्रज की धरा पर भगवान श्री कृष्ण माता देवकी तथा वसुदेव के यहां अवतरित हुए। तब से इस पावन दिवस को कृष्ण जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है। योगीराज श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर प्रसिद्ध भागवत कथा वाचिका पूज्या देवी चित्रलेखा जी के गौ सेवा धाम हॉस्पिटल में चल रहे श्री श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के चतुर्थ दिवस में जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। गौसेवा धाम ने गौवंश हेतू हरी सब्जियां, कुन्टलों ताजा फल व अन्य पौष्टिक व्यंजनों के विशाल भंडारे का आयोजन किया। आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम देवी चित्रलेखा जी ने भगवान लड्डू गोपाल जी का अभिषेक किया, बाद में श्री कृष्ण की प्रिय गौमाता को मीठा दलिया, ताजी सब्जियां, रोटी, विभिन्न प्रकार के फल, दालें, बताशे तथा हरे चारे का भोग लगाया गया। 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

इस समस्त कार्यक्रम में एक विशेष प्रकार का पंचगव्य से निर्मित केक भी तैयार किया गया, वर्तमान में गौसेवा धाम में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन भी किया जा रहा है तथा जन्माष्टमी का पर्व होने से समस्त वातावरण और भी दिव्य हो गया। वेदपाठी ब्राह्मणों के स्वस्तिवाचन तथा गौमाताओं की उपस्थिति से समस्त वातावरण भक्तिमय हो गया। गौसेवा धाम हॉस्पिटल विगत 10 वर्षों से असहाय, लाचार तथा दुर्घटनाग्रस्त गौवंश व अन्य जीव-जन्तुओं का निःशुल्क उपचार कर रहा है। घायल गायों के घावों को भरकर गौसेवा धाम सेवा के क्षेत्र में एक बड़ा कीर्तिमान बना चुका है। अब तक कईं हजार जीव-जन्तु यहां चिकित्सा सेवा ले चुके हैं तथा कई असहाय जीवों को यहां आश्रय भी प्रदान किया गया है।

समस्त कार्यक्रम में होडल नगर पालिका के अध्यक्ष श्री शीशपाल एवं गौ सेवा धाम के अध्यक्ष पंडित टीकाराम स्वामी जी के साथ सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।

Niyati Bhandari

Advertising