सामुद्रिक शास्त्रः दांतों की Shape से जानें व्यक्ति का स्वभाव

Thursday, May 09, 2019 - 03:43 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
अक्सर आप लोगों ने पढ़ा होगा कि सामुद्रिक शास्त्र में इंसान के शरीर की बनावट को लेकर उसके चरित्र के बारे में बताया जाता है। यह हिंदू शास्त्रों द्वारा प्रदान की गई एक ऐसी विद्या है जिसे गहरे अध्ययन के बाद ही उजागर किया गया। तो आज हम आपको व्यक्ति के दांतों के आकार द्वारा बताएंगे उनके स्वभाव के बारे में-

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के दांत बहुत सुंदर व आकर्षक होते हैं उनका स्वाभाव बहुत ही मिलनसार व अच्छा होते है। ये लोग सबके साथ मिल-जुलकर रहते हैं और इसी कारण से ये चार लोगों के बीच आकर्षण का केन्द्र भी बने रहते हैं। इन लोगों को जीवन में भरपूर सुख-साधनों की प्राप्ति होती है। इन्हें कभी किसी चीज़ की कमी नहीं खलती। अपनी मेहनत और काबिलियत के बल पर ये सब कुछ पा सकते हैं। 

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के दांत थोड़े काले या हल्के रंग के होते हैं, वो लोग बड़े ही चतुर होते हैं और साथ ही झगड़ालू स्वभाव के भी होते हैं। ये लोग देखने में चाहे कितने ही सुंदर क्यों न हो लेकिन ये अंदर से बहुत ही चालाक होते हैं। ये लोगों को अपनी मीठी बातें करके लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनसे अपना काम निकलवा लेते हैं। तो ऐसे लोगों से संभलकर रहने में ही भलाई होती है। 

कहते हैं कि जिन लोगों के दांत पर दांत होता है वे बहुत ज्यादा भाग्यशाली होते हैं और साथ ही वह खुले विचारों वाले होते हैं। ऐसे लोगों के दोस्त कम ही होते हैं, लेकिन साथ निभाने वाले ही होते हैं। इनके बारे में एक बात नहीं भूलना चाहिए कि ये लोग अपना मतलब पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। 

Lata

Advertising