जानें, क्यों नहीं करना चाहिए एक-दूसरे की इन चीज़ों का इस्तेमाल ?

punjabkesari.in Thursday, May 16, 2019 - 04:02 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
हमारे शास्त्रों में बहुत सी ऐसी बातों के बारे में बताया गया है जिसमें कुछ ऐसा बातें हैं जिनको करने के लिए पुराणों में मनाही की गई है। इसके साथ ही ऐसा कहा जाता है कि कुछ चीज़ों का दान करने से व्यक्ति राजा से रंक बन सकता है। आज जो हम आपको चीजें बताएंगे उनका दान करने से व्यक्ति के घर में दरिद्रता का वास होता है और साथ ही घर में नकरात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। इसलिए शास्त्रों में ऐसी चीज़ों का दान मना किया गया है। तो चलिए आगे जानते हैं कि वो कौन सी चीज़ें हैं।  
PunjabKesari, kundli tv
कहते हैं कि व्यक्ति का अच्छा या बुरा समय परिस्थितियां तय करती हैं। तो ऐसे में कभी भी अपनी घड़ी किसी दूसरे व्यक्ति को नहीं देनी चाहिए और न ही किसी से लेनी चाहिए। क्योंकि इससे कलाई पर बांधने से आपकी प्रोफेशनल लाइफ में प्रॉब्लम आ सकती है। 

अपने संपूर्ण जीवन में आपको कभी भी किसी दूसरे की अंगूठी न पहननी चाहिए और न ही लेनी चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं, तो आपके जीवन में न केवल मुश्किलें बल्कि आप आर्थिक संकट के जाल में भी फंस सकते है। शास्त्रों में अंगुलियों के अंगूठी वाले स्थान से हमारे जीवन और सेहत का मामला जुड़ा है, इसलिए अंगूठी को लेकर आपको सतर्क रहना चाहिए।
PunjabKesari, kundli tv
शास्त्रों के अनुसार बताया गया है कि किसी के उतरे कपड़े पहनने से व्यक्ति का दुर्भाग्य उससे नाराज हो जाता है। ऐसे में किसी के पहने कपड़ों को पहनने से हमेशा बचना चाहिए। 

शास्त्रों में व्यक्ति का सबसे बड़ा शत्रु धन को बताया गया है। क्योंकि यह मनुष्य के अंदर लालच की भाव ना को पैदा करता है। धन के चक्कर में लोग अपने रिश्ते-नातों को भूल जाते हैं और किसी भी हद तक जाने को तैयार हो जाते हैं। इसलिए कभी किसी को अपने धन के बारे में कोई जानकारी नहीं देनी चाहिए और न किसी से पैसे लेने चाहिए व न ही देने चाहिए। 
PunjabKesari, kundli tv
किसी दूसरे का कंघा इस्तेमाल करना सेहत और शास्त्र दोनों के लिहाज से हितकारी नहीं है। न सिर्फ कंघें बल्कि सिर से संबंधित सभी सामग्री को कभी भी दूसरे से साझा नहीं करना चाहिए। इससे आपके भाग्य पर विपरीत असर पड़ सकता है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News