जानिए, क्यों इन 4 राशियों की लड़कियां नहीं हो पाती अच्छी पत्नी साबित

Wednesday, Feb 14, 2018 - 05:28 PM (IST)

पति-पत्नी के रिश्ते को संवारने में दोनों पक्षों को कई सारी कोशिशें करने की जरूरतें होती हैं और कई चीजों का ध्यान रखने की जरूरत होती हैं। लेकिन इसके लिए सिर्फ इतना ही नहीं जरूरी होता है। इसी तरह किसकी क्या राशि है, यह भी महत्वपूर्ण होता है। तो आइए जानते हैं कौन सी राशियों की लड़कियां बहुत अच्छी पत्नी साबित नहीं हो पाती हैं। 

वृश्चिक राशि की लड़कियां
वृश्चिक राशि की लड़कियां जीवनसाथी के तौर पर उतनी बेहतर साबित नहीं हो पाती हैं।  क्योंकि इस राशि की लड़कियां रफ-टफ होती हैं और दिल से कठोर भी। ऐसा नहीं है कि इस राशि की लड़कियों के अंदर किसी तरह की कमी होती है, लेकिन ये राशि की लड़कियां मीठे-मीठे झूठ नहीं बोल पाती, वह जो जैसा है, वैसा ही कहती हैं। 


ऐसा इसलिए क्योंकि इन्हें सच पर परदा डालना नहीं आता है। ये आपको तहे दिल से प्यार करेंगी लेकिन अगर आपने इन्हें छोटी सी भी तकलीफ पहुंचाई तो फिर इनके लिए सब कुछ भुलाना बहुत ही कठिन होता है। इन्हें अपने आत्मसम्मान और भरोसे की बहुत ज्यादा परवाह होती है। अगर आपने अनजाने में भी इन्हें दुख पहुंचांगे तो फिर आपके लिए मुश्किल खड़ी हो जाएगी।


वृश्चिक राशि की लड़कियों हर तरह के रिश्ते से बहुत ज्यादा उम्मीदें रखती हैं। इन्हें समझ पाना बड़ा मुश्किल होती है। इनका हद से ज्यादा ईमानदार होना कई बार रिश्ते के लिए घातक साबित हो सकता है। लेकिन अगर आपने इन्हें समझ लिया तो फिर ये हमेशा के लिए आपकी ही रहेंगी। 


वृश्चिक राशि की लड़कियों को इसलिए भी बेहतर जीवनसंगिनी के रूप में नहीं देखा जाता क्योंकि ये आप में कई सुधार करके आपको सबसे बेहतर बनाने की कोशिश करती हैं लेकिन कई बार इनका ये तरीका कई लोगों को अच्छा नहीं लगता है। यही वजह है कि वृश्चिक राशि की लड़कियों के साथ सांमजस्य बिठाना सबके बस की बात नहीं होती है।


कन्या राशि की लड़कियां
कन्या राशि की लड़कियां परफेक्शनिस्ट होती हैं और रिलेशनशिप में हर वक्त कुछ ज्यादा सतर्क रहती हैं। ये अपने रिलेशनशिप में अपना 100 प्रतिशत देती हैं, फिर भी इन्हें कई बार लगता है कि ये आपके लिए बहुत कुछ नहीं कर पा रही हैं जबकि आपको इनकी इस आदत पर हैरानी हो सकती है। इनके अंदर असुरक्षा की भावना होती है और आपको इन्हें समझाना पड़ता है कि वह जैसी हैं, उसी रूप में परफेक्ट हैं और आपको पसंद हैं।


कई बार ये ईर्ष्यालु भी हो जाती हैं। अगर कन्या राशि की लड़कियों को डेट कर रहे हैं या फिर सोच रहे हैं तो आपको हमेशा इस तरह की परिस्थितियों को संभालने के लिए तैयार रहना पड़ेगा। असुरक्षा की भावना और ईर्ष्या की वजह से ये बेहतर पत्नी साबित नहीं हो पाती हैं।


धनु राशि की लड़कियां
अगर आप कंफ्यूज रहना पसंद करते हैं और किसी भी बात पर बहुत ज्यादा ध्यान देना पसंद नहीं करते हैं तो ही धनु राशि की लड़कियों से शादी करें। ये महिलाएं बहुत ही ज्यादा उत्साही होती हैं और एक जगह पर बोरियत के साथ ठहर नहीं सकती हैं। दूसरी तरफ अगर आप इन्हें कभी भी नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं तो इन्हें बहुत बुरा लग सकता है।


अगर आप दूसरों को समझौता कराने में यकीन रखते हैं तो फिर आपको धनु राशि की लड़कियों से बिल्कुल शादी नहीं करनी चाहिए। अगर आपको अपने पार्टनर को अपनी तरह से चलाना पसंद है तो फिर धनु राशि की लड़कियों से शादी करने के बाद आप के हाथ निराशा के सिवाए कुछ नहीं लगेगा।


किसी भी राशि की लड़कियां अच्छी-बुरी नहीं होती है बस बात ये है कि उनका स्वभाव और कुछ आदतें ऐसी होती हैं जिससे कि उन्हें अपने हिसाब से ढालना मुश्किल होता है। वृषभ राशि की लड़कियां बेहद स्वतंत्र होती हैं। अगर आप इन्हें एक बार भी चोट पहुंचाते हैं तो ये आपको माफ नहीं करेंगी और आपकी जिंदगी से चली जाएंगी।


वृष राशि की लड़कियां
इन्हें अपने पार्टनर की फीलिंग्स के साथ खेलना पसंद नहीं होता है। इन्हें अपनी लाइफ अपनी तरह से जीना पसंद होता है। अगर आपकी पत्नी वृष राशि की हैं तो आप खुद को खास समझ सकते हैं।
 

Advertising